Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • थाना महाकाल पुलिस का ‘एक्शन मोड’: तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, धारदार हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
  • उज्जैन न्यूज़

थाना महाकाल पुलिस का ‘एक्शन मोड’: तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, धारदार हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

avantikatimesnews April 25, 2026 (Last updated: April 25, 2026)
Mahakal Police Action

AI GENERAE IMAGE

Contents

  • Mahakal Police Action
  • प्रकरण 01 – भूखीमाता रोड क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार
  • प्रकरण 02 – नरसिंहघाट क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार-
  • प्रकरण 03 – यादव धर्मशाला क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार-
  • उद्देश्य

Mahakal Police Action

उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियार लिये तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

प्रकरण 01 – भूखीमाता रोड क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 23.04.2026 को थाना महाकाल पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भूखीमाता रोड क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पकड़ा गया।

यह भी पढ़े –

सिंहस्थ की तैयारी को मिली नई रफ़्तार: DGP मकावाना बोले- तकनीक और बेहतर रणनीति से सुगम होगा महाकुंभ

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहनवाज पिता नवाब, उम्र 21 वर्ष, निवासी जांसापुरा उज्जैन बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का खटके वाला धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के पास उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर विधिवत जप्ती कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण 02 – नरसिंहघाट क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार-

दिनांक 23.04.2026 को सर्कल भ्रमण के दौरान नरसिंहघाट चौराहे पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति परिसर में छुर्रा लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना स्टाफ एवं एफआरवी टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शराफत पिता शफी मोहम्मद, उम्र 40 वर्ष, निवासी जांसापुरा उज्जैन बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार छुर्रा बरामद हुआ, जिसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रकरण 03 – यादव धर्मशाला क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार-

दिनांक 24.04.2026 को रात्रि गश्त के दौरान भारत माता मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि यादव धर्मशाला के पास एक व्यक्ति छुर्रा लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पियूष गुप्ता पिता अखिलेश गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी सीतानगर गुजरखेड़ा, जिला इंदौर (वर्तमान में उज्जैन में निवासरत) बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार छुर्रा बरामद हुआ, जिसका कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तीनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार विधिवत जप्त किए गए ।

उद्देश्य

उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्यवाहियों का उद्देश्य शहर में अपराधों पर अंकुश लगाना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। भविष्य में भी इस प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: धर्मराज के लेखपाल ने किया नगर भ्रमण: चित्रगुप्त जी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भक्तिमय हुई अवंतिका
Next: उज्जैन पुलिस की मानवीय पहल: देवासगेट पुलिस ने बाहरी राज्यों और जिलों से खोज निकालीं गुमशुदा युवतियाँ

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.