Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • उज्जैन पुलिस की मानवीय पहल: देवासगेट पुलिस ने बाहरी राज्यों और जिलों से खोज निकालीं गुमशुदा युवतियाँ
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस की मानवीय पहल: देवासगेट पुलिस ने बाहरी राज्यों और जिलों से खोज निकालीं गुमशुदा युवतियाँ

avantikatimesnews April 25, 2026 (Last updated: April 25, 2026)
Dewasgate Police

Contents

  • Dewasgate Police
  • प्रकरण क्रमांक-01
  • प्रकरण क्रमांक-02
  • पुलिस की अपील
  • उल्लेखनीय

Dewasgate Police

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना देवास गेट पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में तत्परता एवं सजगता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा युवतियों को सकुशल दस्तयाब किया गया।

प्रकरण क्रमांक-01

सूचनाकर्ता निवासी ग्राम धनोडिया राघवी, जिला उज्जैन द्वारा थाना देवास गेट पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.04.2026 को वह अपनी तीन बेटियों के साथ देवासगेट बस स्टैंड पर उतरा था तथा महिदपुर जाने हेतु बस में सवार हुआ। इसी दौरान उसकी एक पुत्री बच्चों हेतु अंगूर लेने के लिए बस से उतर गई, जो वापस नहीं आई। बस कुछ दूरी चलने के पश्चात पुत्री के नहीं मिलने पर सूचनाकर्ता द्वारा अन्य परिजनों के साथ उसकी तलाश की गई, किन्तु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उक्त सूचना पर थाना देवास गेट पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई।

तलाश के दौरान तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त युवती के मंदसौर में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मंदसौर पहुंचकर युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया एवं थाना लाकर विधिवत कथन लिए गए। पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह अपने पति द्वारा विवाद एवं प्रताड़ना से परेशान होकर स्वयं ही बस द्वारा अपने परिजन के पास मंदसौर चली गई थी। कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

यह भी पढ़े –

थाना महाकाल पुलिस का ‘एक्शन मोड’: तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, धारदार हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

प्रकरण क्रमांक-02

सूचनाकर्ता निवासी थाना चिमनगंज, उज्जैन द्वारा अपने माता-पिता के साथ थाना देवास गेट उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी बहन को प्रैक्टिकल परीक्षा हेतु कालीदास गर्ल्स कॉलेज, देवासगेट छोड़कर आया था, किन्तु बाद में जानकारी मिली कि वह कॉलेज नहीं पहुँची। सूचनाकर्ता एवं उसके परिजनों द्वारा कॉलेज परिसर, आसपास के क्षेत्र एवं रिश्तेदारों में तलाश की गई, परंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इस पर थाना देवास गेट पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त युवती नागपुर महाराष्ट्र में है। पुलिस टीम गठित कर तत्काल नागपुर रवाना किया गया, जहां युवती को सकुशल दस्तयाब कर थाना लाया गया। पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह अपनी मर्जी से अपने मित्र के साथ नागपुर चली गई थी।

पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

उल्लेखनीय

दोनों प्रकरणों में थाना देवास गेट पुलिस की टीम – थाना प्रभारी देवास गेट निरीक्षक अनिला पाराशर , सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर धानक , प्रधान रक्षक अवधेश प्रताप सिंह व थाना देवासगेट पुलिस टीम की त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही से गुमशुदा युवतियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: थाना महाकाल पुलिस का ‘एक्शन मोड’: तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, धारदार हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
Next: सिंहस्थ 2028 के लिए ‘सुपर कॉप्स’ तैयार: ट्रेनिंग के तीसरे दिन फील्ड प्रशिक्षण में परखी गई पुलिसिंग की आधुनिक तकनीक

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.