Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026 (Last updated: May 8, 2026)
Simhastha 2028 Practical Training

Simhastha 2028 Practical Training

उज्जैन पुलिस द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “Training of Trainers (TOT)” कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, समन्वित कार्यप्रणाली एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ पुलिसिंग के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान AIG श्रीमती अभा टोप्पो जी द्वारा “Quick Response Management” विषय पर महत्वपूर्ण क्लास आयोजित की गई। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, रिस्पॉन्स मैकेनिज्म, आपदा प्रबंधन, सूचना संप्रेषण व्यवस्था एवं मौके पर त्वरित निर्णय क्षमता के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बड़े धार्मिक आयोजनों में पुलिस बल की सतर्कता, समन्वय एवं समयबद्ध कार्रवाई के महत्व पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़े –

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

इसके उपरांत ट्रैफिक DSP श्री विक्रम सिंह द्वारा प्रतिभागियों को पिंगलेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए संभावित ट्रैफिक व्यवस्था, क्राउड कंट्रोल पॉइंट, पार्किंग प्रबंधन, डायवर्जन प्लान एवं आपातकालीन मार्गों की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर ट्रैफिक कंट्रोल एवं भीड़ प्रबंधन के व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान सुचारू एवं सुरक्षित व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को शांतम आश्रम ले जाया गया, जहां पंडित विजय शंकर मेहता जी द्वारा सिंहस्थ एवं पुलिस सेवा के संदर्भ में प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। उन्होंने पुलिस सेवा में धैर्य, संयम, सकारात्मक सोच एवं सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संवेदनशीलता एवं जनसेवा का दायित्व भी है।

कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा एवं मेडिटेशन सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। उक्त सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति, आत्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

अंत में आरती एवं सामूहिक शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट जनसेवा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

उज्जैन पुलिस द्वारा आयोजित यह TOT प्रशिक्षण कार्यक्रम सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पुलिस बल को तकनीकी, व्यवहारिक एवं मानसिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

Related Stories

Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026
ToT Training
  • उज्जैन न्यूज़

सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

avantikatimesnews May 7, 2026
Navjeevan Abhiyan Ujjain
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

avantikatimesnews May 4, 2026

Recent Posts

  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026
ToT Training
  • उज्जैन न्यूज़

सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

avantikatimesnews May 7, 2026
Navjeevan Abhiyan Ujjain
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

avantikatimesnews May 4, 2026
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms
  • Contact
  • About
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.