उज्जैन

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

Neelganga Police Reveal

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा गंभीर चोरी की घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज कुछ ही दिनों में प्रकरण का सफल खुलासा किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सूक्ष्म जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी साक्षी सिंह राठौर, निवासी ओम रेजीडेंसी, सुभाष नगर, उज्जैन द्वारा थाना नीलगंगा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.04.2026 को वह अपने बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

दिनांक 02.05.2026 की रात्रि लगभग 00:30 बजे घर वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि छत की ओर जाने वाले दरवाजे टूटे/खुले हुए हैं एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में प्रवेश किया गया है। घर की तलाशी लेने पर बैडरूम में रखी अलमारी का लॉकर खुला मिला, जिसमें से नगद एवं सोने-चांदी के आभूषण (सोने की चैन, ब्रेसलेट, बालियां, अंगूठियां, बच्चों के आभूषण तथा चांदी के जेवर) चोरी होना पाया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नीलगंगा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।

यह भी पढ़े 

सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

सघन तलाश एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक बाल अपचारी एवं उसके साथी शशिकांत उर्फ गोलू पिता ताराचंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी हाथीपुरा थाना माधवनगर, जिला उज्जैन को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान बाल अपचारी द्वारा दिनांक 27.04.2026 को अपने साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह फरियादी का रिश्तेदार है एवं उसके घर आना-जाना रहता था, जिससे उसे घर की स्थिति एवं अनुपस्थिति की जानकारी थी। इसी का लाभ उठाकर आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा चोरी गया मशरूका विधिवत जप्त किया गया, जिसमें-

  • लगभग ₹5,30,000 मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹32,000 नगद राशि बरामद की गई है।

आगे की कार्यवाही

दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा एवं वयस्क आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील , सहायक उप निरीक्षक उधम सिंह, आरक्षक कमल पटेल, आरक्षण दामोदर पटेल, आरक्षक बालकृष्ण की भूमिका रही ।

पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि घर छोड़कर बाहर जाने की स्थिति में अपने घर की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें एवं आसपास के विश्वसनीय व्यक्तियों को सूचित करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button