उज्जैन

सुरक्षा भी, सत्कार भी: सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार हो रहे हैं ‘स्मार्ट ट्रेनर्स’, VIP सुरक्षा प्रोटोकॉल पर रहा विशेष फोकस

Simhastha 2028 

आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा आयोजित TOT (Training of Trainers) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज का प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सत्र में प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षक सुश्री मेघा जेठवानी द्वारा मानव व्यवहार (Human Behaviour) विषय पर संवादात्मक एवं उदाहरण-आधारित प्रस्तुति दी गई। उन्होंने भीड़ के मनोविज्ञान, आपात स्थितियों में जनसामान्य की प्रतिक्रिया तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

इसके पश्चात श्रीमती सुमन गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP), ग्वालियर द्वारा ध्यान (Meditation) सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को श्वास-प्रश्वास तकनीकों एवं तनाव प्रबंधन के उपायों का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने VIP मूवमेंट एवं आवास व्यवस्था से संबंधित सुरक्षा, समन्वय एवं प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़े 

नशा मुक्त भविष्य का ‘ब्लूप्रिंट’: पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में रेंज स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की बनी रणनीति

अगले सत्र में श्रीमती श्वेता गुप्ता, CSP नानाखेड़ा द्वारा VIP रूट प्लानिंग एवं आवास प्रबंधन विषय पर तकनीकी प्रस्तुति दी गई। उन्होंने VIP मूवमेंट के दौरान रूट निर्धारण, वैकल्पिक मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बल तैनाती एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।

इसके उपरांत श्रीमती सीमा अलावा, ADCP इंदौर द्वारा सिंहस्थ 2016 के अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस के संवाद कौशल, संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनसामान्य के साथ प्रभावी संचार के महत्व को रेखांकित किया।

अन्य सत्र निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों द्वारा सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक रूप से दक्ष बनाना है, ताकि सिंहस्थ 2028 के दौरान किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया जा सके।

उज्जैन पुलिस द्वारा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम, समन्वय बैठकें एवं मॉक ड्रिल निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

सिंहस्थ 2028: सुरक्षा और सेवा का नया अध्याय! 

उज्जैन में आयोजित “Training of Trainers” (ToT) कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए।

  • मुख्य फोकस:

    • व्यवहार कुशलता: करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगी व्यवहार।

    • VIP प्रबंधन: उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल और सुव्यवस्थित आवागमन।

    • सुरक्षा चक्र: भीड़ के बीच संदिग्धों की पहचान और आपातकालीन सुरक्षा रिस्पॉन्स।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button