Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • नशा मुक्त भविष्य का ‘ब्लूप्रिंट’: पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में रेंज स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की बनी रणनीति
  • उज्जैन न्यूज़

नशा मुक्त भविष्य का ‘ब्लूप्रिंट’: पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में रेंज स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की बनी रणनीति

avantikatimesnews April 30, 2026 (Last updated: April 30, 2026)
Nashe Par Prahar Abhiyan

Contents

  • Nashe Par Prahar Abhiyan
  • अभियान की रूपरेखा
  • प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु
  • विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
  • वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
  • अध्यक्षीय उद्बोधन
  • निष्कर्ष

Nashe Par Prahar Abhiyan

प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर प्रहार अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 29.04.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, उज्जैन में एनडीपीएस एक्ट विषय पर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज, नवनीत भसीन द्वारा की गई। उक्त प्रशिक्षण में जिला उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं आगर मालवा से निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक स्तर के कुल 58 अधिकारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरणों में अनुसंधान की गुणवत्ता को उन्नत करना, विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करना तथा नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई करना रहा।

अभियान की रूपरेखा

दिनांक 01 अप्रैल 2026 से प्रदेश स्तर पर संचालित “नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों/गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही करते हुए नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है।

यह भी पढ़े –

खाकी का चौतरफा प्रहार: उज्जैन जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम, एक ही दिन में 39 आरोपियों पर गिरी गाज

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु

प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों को निम्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया-

  • एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान
  • PIT NDPS Act/SAFEMA के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही
  • NAFIS प्रणाली का प्रभावी उपयोग एवं अपराधियों का डाटा प्रबंधन
  • संगठित अपराध एवं अंतरराज्यीय गिरोहों के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई
  • जब्त मादक पदार्थ की ‘चेन ऑफ कस्टडी’ का विधिवत संधारण
  • तलाशी एवं जब्ती की वैधानिक प्रक्रिया का पालन
  • मादक पदार्थों का विधि अनुसार सुरक्षित भंडारण एवं डिस्पोजल
  • अभियोजन की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना एवं दोषसिद्धि दर बढ़ाने के उपाय
  • अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही एवं विधिक प्रावधान
  • नवीन विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरूण वर्मा, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, इंदौर द्वारा अनुसंधान अधिकारियों को अभियोजन कार्यवाही में की जाने वाली सामान्य त्रुटियों, साक्ष्य संधारण, ‘चेन ऑफ कस्टडी’ के महत्व तथा न्यायालयीन परीक्षण के दौरान आवश्यक विधिक सावधानियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, उज्जैन नितेश कृष्णन द्वारा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, अनुसंधान की तकनीकी बारीकियों एवं केस डायरी लेखन की गुणवत्ता सुधार हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक उज्जैन आलोक शर्मा, परिवीक्षाधीन भा.पु.से. अधिकारी काजल सिंह (जिला उज्जैन) एवं आलोक कुमार वर्मा (जिला देवास) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन

उप पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि रेंज स्तर पर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस अधिकारियों की विधिक समझ, अनुसंधान क्षमता एवं अभियोजन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में दोषसिद्धि दर में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।

निष्कर्ष

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को और अधिक सक्षम, दक्ष एवं विधिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे “नशे पर प्रहार अभियान” को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सकेगा।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: खाकी का चौतरफा प्रहार: उज्जैन जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम, एक ही दिन में 39 आरोपियों पर गिरी गाज
Next: सुरक्षा भी, सत्कार भी: सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार हो रहे हैं ‘स्मार्ट ट्रेनर्स’, VIP सुरक्षा प्रोटोकॉल पर रहा विशेष फोकस

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.