उज्जैन

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार – माधवनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Madhav Nagar Police

उज्जैन जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सतत अभियान के तहत थाना माधवनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को धारदार अवैध हथियार (छुर्रा) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 27.04.2026 को थाना माधवनगर पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माधवनगर अस्पताल के पीछे राजस्व कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार छुर्रा लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है एवं किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई ।

यह भी पढ़े 

तैयारी महाकुंभ की: Training of Trainers के चौथे दिन फील्ड विजिट से समझी सिंहस्थ क्षेत्र की बारीकियां

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया, जो हाथ में छुर्रा लहराते हुए लोगों में भय का वातावरण बना रहा था। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम

भूपेन्द्र उर्फ माइकल पिता लक्ष्मण भाटी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 6/1 वाल्मिकी नगर, उज्जैन बताया।

आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार छुर्रा बरामद किया गया, आरोपी द्वारा उक्त हथियार रखने हेतु कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। अतः छुर्रा जप्त किया गया ।

वैधानिक कार्यवाही

आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरी गजेंद्र पचौरीया , प्रधान आरक्षक – आशुतोष नागर ,आरक्षक देवराज ,आरक्षक अविनाश

पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button