सिंहस्थ 2028 का ‘स्मार्ट ट्रैफिक प्लान’: पांचवें दिन ट्रेनर्स ने सीखीं सुगम यातायात और कम्युनिटी पुलिसिंग की बारीकियां

Simhastha Traffic Plan
दिनांक 28.04.2026 को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत “Training of Trainers” (TOT) कार्यक्रम के पंचम दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिभागियों द्वारा पूर्व दिवस के अनुभवों एवं प्रशिक्षण बिंदुओं का पुनरावलोकन किया गया।
प्रमुख प्रशिक्षण सत्रों का विवरण
सिंहस्थ परिचय एवं पुनरावलोकन:सत्र की शुरुआत में श्री राजेश सिंह, एडिशनल सीपी इंदौर द्वारा सिंहस्थ का सामान्य परिचय दिया गया। उन्होंने वर्ष 2016 के सिंहस्थ का पुनरावलोकन (Review) करते हुए पिछले अनुभवों के आधार पर भविष्य की चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़े –
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार – माधवनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
यातायात एवं बल प्रबंधन
इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा ‘यातायात योजना’ विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने सुचारु यातायात संचालन, रूट डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन और आपातकालीन मार्गों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी बारीकियां साझा कीं। साथ ही, उन्होंने ‘बल वितरण’ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती और रिजर्व फोर्स के प्रभावी उपयोग की रणनीतियों पर चर्चा की।
सामुदायिक पुलिसिंग (Community Policing): प्रशिक्षण के अगले चरण में श्री आलोक शर्मा द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग विषय पर लेक्चर दिया गया। उन्होंने बताया कि कैसे जनता के सहयोग और समन्वय से सिंहस्थ जैसे महापर्व को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकता है।
मैदानी प्रशिक्षण (Field Visit)
व्याख्यान सत्रों के उपरांत सायंकालीन सत्र में प्रतिभागियों को फील्ड विजिट हेतु ले जाया गया। मैदानी भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने आयोजन क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात मार्गों, प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग सिस्टम और ड्यूटी प्वाइंट्स का प्रत्यक्ष अध्ययन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
उज्जैन पुलिस द्वारा सिंहस्थ 2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतर व्यवहारिक और आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि आगामी महाआयोजन में पुलिस बल उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कर सके।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सिंहस्थ के अनुभव, बल वितरण एवं रणनीतिक योजना पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-




