Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • तैयारी महाकुंभ की: Training of Trainers के चौथे दिन फील्ड विजिट से समझी सिंहस्थ क्षेत्र की बारीकियां
  • उज्जैन न्यूज़

तैयारी महाकुंभ की: Training of Trainers के चौथे दिन फील्ड विजिट से समझी सिंहस्थ क्षेत्र की बारीकियां

avantikatimesnews April 26, 2026 (Last updated: April 26, 2026)
Simhastha 2028

Contents

  • Simhastha 2028
  • थाना नीलगंगा पुलिस की कार्यवाही – 11 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • घटना का विवरण
  • घटनास्थल कार्यवाही
  • जप्त सामग्री
  • आरोपी विवरण
  • पुलिस टीम की भूमिका

Simhastha 2028

दिनांक 25.04.2026 को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित “Training of Trainers” कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस का सफल आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सत्र में स्वास्थ्य एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा प्रतिभागियों को CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से आपात स्थिति में जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया, सही तकनीक एवं त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके पश्चात श्री निमिष अग्रवाल, डीआईजी, रतलाम द्वारा ज़ोन विभाजन एवं क्षेत्रीय प्रबंधन विषय पर सत्र लिया गया। इस दौरान सिंहस्थ क्षेत्र को विभिन्न ज़ोन्स में विभाजित कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं समन्वित प्रशासनिक संचालन की विस्तृत रूपरेखा समझाई गई।

यह भी पढ़े –

पवासा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई: 36 घंटे के भीतर भोपाल से खोज निकाली गुमशुदा युवती, सुरक्षित घर वापसी

सत्र के उपरांत प्रतिभागियों द्वारा फील्ड विजिट किया गया, जिसमें स्थल आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। फील्ड विजिट के दौरान भीड़ नियंत्रण रणनीति, प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग सिस्टम, आपातकालीन मार्ग, मेडिकल रिस्पॉन्स सिस्टम एवं समन्वित पुलिस-प्रशासनिक प्रबंधन का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया गया।

उज्जैन पुलिस द्वारा सिंहस्थ 2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतर रूप से व्यवहारिक, समन्वित एवं तकनीक आधारित बनाया जा रहा है, जिससे महाआयोजन में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।


थाना नीलगंगा पुलिस की कार्यवाही – 11 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जिला उज्जैन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

थाना नीलगंगा पुलिस को दिनांक 24.04.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कच्चा मसानिया स्थित मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (एम.डी. ड्रग्स) लेकर बिक्री हेतु खड़ा है।

घटनास्थल कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम – राकेश उर्फ चिना पिता शांतिलाल जगदेव, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजीव रत्न कॉलोनी, उज्जैन बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में हल्के भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ जिसकी पहचान अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के रूप में की गई जिसका वजन 11 ग्राम पाया गया।

आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखना धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर –
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामद 11 ग्राम एम.डी. ड्रग्स को जप्त कर सीलबंद किया गया।

अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त सामग्री

11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एम.डी. ड्रग्स)

आरोपी विवरण

01. राकेश उर्फ चिना पिता शांतिलाल जगदेव उम्र – 48 वर्ष निवासी – राजीव रत्न कॉलोनी, उज्जैन

पुलिस टीम की भूमिका

थाना प्रभारी नीलगंगा निरी तरुण कुरील , उनि वर्षा सोलंकी , सउनि मेवाराम सखवार , आर दीपक , मआर प्रियंका की विशेष भूमिका रही है ।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: पवासा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई: 36 घंटे के भीतर भोपाल से खोज निकाली गुमशुदा युवती, सुरक्षित घर वापसी
Next: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार – माधवनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.