उज्जैन

पवासा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई: 36 घंटे के भीतर भोपाल से खोज निकाली गुमशुदा युवती, सुरक्षित घर वापसी

Pawasa Police

दिनांक 23.04.2026 को फरियादी थाना पवासा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी का कार्य करता है तथा उसके 4 बच्चे हैं। दिनांक 23.04.2026 को वह अपनी बड़ी बेटी की शादी की पत्रिका वितरण हेतु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर लगभग 03:00 बजे उसकी पत्नी द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि उसकी बड़ी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है।

फरियादी द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के उपरांत भी युवती का कोई पता नहीं चलने पर थाना पवासा पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पवासा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर युवती की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर युवती के भोपाल में होने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम भोपाल रवाना हुई, जहां दिनांक 25.04.2026 को रेलवे स्टेशन भोपाल से युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया एवं उज्जैन लाया गया।

यह भी पढ़े

सिंहस्थ 2028 के लिए ‘सुपर कॉप्स’ तैयार: ट्रेनिंग के तीसरे दिन फील्ड प्रशिक्षण में परखी गई पुलिसिंग की आधुनिक तकनीक

पूछताछ के दौरान युवती द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मर्जी से भोपाल चली गई थी। तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

विशेष उल्लेखनीय बिंदु

उक्त युवती का विवाह दिनांक 01.05.2026 को निर्धारित था। पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए युवती को समय रहते दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया, जिससे संभावित अप्रिय स्थिति टल गई।

आभार

युवती के सकुशल मिलने पर उसके परिजन एवं समाजजन द्वारा थाना पवासा पहुंचकर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सराहनीय कार्य

थाना प्रभारी उनि गमर सिंह मण्डलोई , उनि नितेश मिठौरा, सउनि संतोष राव , प्र.आर. अब्दुल रहीम, आर. पंकज पाटीदार, आर. बृजेंद्र भारती , म. आर. शिवकन्या, म. आर. रीना व साइबर सेल टीम उज्जैन की भी विशेष भूमिका रही ।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button