Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • आगजनी कांड का पर्दाफाश: चिमनगंज मंडी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे तीन शातिर फरार आरोपी
  • उज्जैन न्यूज़

आगजनी कांड का पर्दाफाश: चिमनगंज मंडी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे तीन शातिर फरार आरोपी

avantikatimesnews April 30, 2026 (Last updated: April 30, 2026)
Chimanganj Mandi Police

Contents

  • Chimanganj Mandi Police
  • पुलिस कार्यवाही
  • गिरफ्तार आरोपीगण
  • गिरफ्तारी की कार्यवाही
  • आगे की कार्यवाही
  • पुलिस की अपील

Chimanganj Mandi Police

दिनांक 11.04.2026 को फरियादी मनोहर सिंह गुर्जर निवासी उज्जैन द्वारा थाना चिमनगंज मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 11:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पुत्र रौनक गुर्जर के मकान पर पेट्रोल डालकर आगजनी की गई। सूचना मिलने पर फरियादी मौके पर पहुंचा, जहां स्थानीय नागरिकों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन पर ज्ञात हुआ कि लगभग 13 आरोपी 5 दोपहिया वाहनों से आए थे, जिनके पास पिस्टल, पेट्रोल की बोतलें, डंडे एवं अन्य हथियार थे। आरोपियों द्वारा पूर्व में रैकी कर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरियादी के पुत्र द्वारा आरोपियों की पहचान भी की गई।

उक्त रिपोर्ट पर थाना चिमनगंज मंडी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190 एवं 326(g) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी निरीक्षक विवेक कनोड़िया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।

पूर्व में पुलिस द्वारा आरोपी संतोष परमार (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सह-आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़े –

उज्जैन पुलिस का ‘जीवन रक्षक’ संकल्प: 20 डेंजर ज़ोन का होगा कायाकल्प, जान बचाने वाले ‘नेक मददगारों’ को मिलेंगे ₹25,000

इसी क्रम में सतत प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को दिनांक 29.04.2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसमें निम्नलिखित फरार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया-

गिरफ्तार आरोपीगण

01. राहुल सूर्यवंशी पिता रामलाल सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष निवासी – 129 पटेल नगर, गणेश टेकरी, उज्जैन
02. निखिल पवार पिता राकेश पवार, उम्र 22 वर्ष निवासी – भैरव नाला, वाल्मिकी कॉलोनी, उज्जैन
03. राहुल गोहर पिता बाबूलाल गोहर, उम्र 20 वर्ष निवासी – भैरव नाला, वाल्मिकी कॉलोनी, उज्जैन

गिरफ्तारी की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं क्षेत्रीय निगरानी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त साधनों, अन्य सह-आरोपियों की भूमिका एवं घटना के कारणों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

आगे की कार्यवाही

प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर दबिश एवं तलाश जारी है। सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा प्रकरण में विधिसम्मत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: उज्जैन पुलिस का ‘जीवन रक्षक’ संकल्प: 20 डेंजर ज़ोन का होगा कायाकल्प, जान बचाने वाले ‘नेक मददगारों’ को मिलेंगे ₹25,000
Next: गुंडागर्दी पर माधवनगर पुलिस का प्रहार: कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भरपाई कराकर पीड़ित को दिलाई राहत

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.