Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026 (Last updated: May 30, 2026)
Ujjain Police cyber crime crackdown

Contents

  • Ujjain Police cyber crime crackdown
  • बंद कराई गई फर्जी वेबसाइटें / लिंक :-
  • उज्जैन पुलिस की आमजन से अपील

Ujjain Police cyber crime crackdown

उज्जैन एक प्रमुख धार्मिक नगरी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी वेबसाइटें बनाकर होटल एवं भक्त निवास में ऑनलाइन रूम बुकिंग के नाम पर आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी की जा रही थी।

उज्जैन पुलिस को ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें फरियादियों द्वारा बताया गया कि इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ वेबसाइटों के माध्यम से होटल अथवा भक्त निवास में कमरा बुक कराने के नाम पर उनसे ऑनलाइन राशि प्राप्त कर ली जाती थी, किन्तु मौके पर पहुंचने पर कोई वैध बुकिंग नहीं पाई जाती थी। इस प्रकार पीड़ितों को आर्थिक क्षति के साथ-साथ मानसिक परेशानी एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में साइबर सेल उज्जैन द्वारा तकनीकी जांच एवं साइबर विश्लेषण किया गया। जांच में विभिन्न फर्जी वेबसाइटों एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की पहचान की गई, जिनका उपयोग आम नागरिकों से धोखाधड़ी करने हेतु किया जा रहा था।


यह भी पढ़े- भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की


उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 43, 66, 66-C, 66-D तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) एवं 319 के अंतर्गत दण्डनीय पाया गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय उज्जैन द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(b) सहपठित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के नियम 3(1)(d) के अंतर्गत संबंधित इंटरमीडियरी/प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी कर वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय/हटाने की कार्यवाही कराई गई।

बंद कराई गई फर्जी वेबसाइटें / लिंक :-

  1. https://www.mptsamratvikramadityatheheritage.online/ https://mahakaleshwarbhaktniwas.great-site.net/
  2. https://mahakaleshwarbhaktniwas.co.in/ https://shreemahakaleshwarbhaktniwas.co.in/
  3. https://www.madhavsevanyash.com/ https://shrimahakaleshwarbhaktaniwas.in/
  4. https://shrimahakaleshwarbhaktaniwasuj81.godaddysites.com/ https://shrimahakaleshwarbhaktniwas.co.in/
  5. https://anjusreehotelujjain.info/

उज्जैन पुलिस की आमजन से अपील

  • होटल, धर्मशाला अथवा भक्त निवास की ऑनलाइन बुकिंग करते समय केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय वेबसाइट/पोर्टल का ही उपयोग करें।
  • किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर अथवा संदिग्ध वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान करने से पूर्व जानकारी सत्यापित करें।
  • साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।
  • ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
  • उज्जैन पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है एवं आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

Related Stories

Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026
ToT Training
  • उज्जैन न्यूज़

सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.