Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • खाकी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹1 करोड़ की अवैध बीयर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, नानाखेड़ा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
  • उज्जैन न्यूज़

खाकी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹1 करोड़ की अवैध बीयर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, नानाखेड़ा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई

avantikatimesnews May 4, 2026 (Last updated: May 4, 2026)
Nanakheda Police Major Action

Contents

  • Nanakheda Police Major Action
  • घटना का विवरण
  • पूछताछ एवं तलाशी
  • जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही
  • गिरफ्तार आरोपीगण
  • जप्त सामग्री का विवरण
  • सराहनीय भूमिका
  • उज्जैन पुलिस की अपील

Nanakheda Police Major Action

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी नानाखेड़ा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव द्वारा एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 03.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक GJ17UU9877 में भारी मात्रा में अवैध बीयर लोड कर निनोरा टोल होते हुए इंदौर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल रणनीति बनाते हुए निनोरा टोल प्लाजा के पास सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की गई।

कुछ समय पश्चात उक्त संदिग्ध ट्रक दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालक एवं उसके साथी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ एवं तलाशी

ट्रक चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि पिता जुबान सिंह चौहान (उम्र 22 वर्ष) तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गमरा पिता सुरसिंह गुजरिया (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण ग्राम रामसिंह की चौकी, थाना अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर बताया।

यह भी पढ़े –

नीलगंगा पुलिस का ‘शराब माफिया’ पर प्रहार: अवैध परिवहन करते 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त

संदेह के आधार पर ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें MOUNTS 6000 ब्रांड की बीयर की कुल 900 पेटी (21,600 केन) पाई गई, जो बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। उक्त बीयर की मात्रा कुल 10,800 बल्क लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,00,000/- है।

जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही

उक्त अवैध बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक (अनुमानित कीमत ₹55,00,000/-) को विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जप्तशुदा मश्रूका की कीमत लगभग ₹1,00,00,000/- (एक करोड़ रुपये) है।

आरोपीगणों के विरुद्ध थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. रवि पिता जुबान सिंह चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रामसिंह की चौकी, थाना अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर
  2. गमरा पिता सुरसिंह गुजरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामसिंह की चौकी, थाना अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर

जप्त सामग्री का विवरण

  • 900 पेटी बीयर (21,600 केन)
  • कुल मात्रा – 10,800 बल्क लीटर
  • अनुमानित कीमत – ₹45,00,000/-
  • एक ट्रक (क्रमांक GJ17UU9877) – ₹55,00,000/-
  • कुल मश्रूका – लगभग ₹1,00,00,000/-

सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव (थाना प्रभारी नानाखेड़ा), उप निरीक्षक हेमंत सिंह जादौन, उप निरीक्षक अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह, आरक्षक मुकेश मालवीय, कमल जसौदिया, अनिल हाड़ा, जगदीश सोनी एवं राजेश गयंद की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

उज्जैन पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: नीलगंगा पुलिस का ‘शराब माफिया’ पर प्रहार: अवैध परिवहन करते 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त
Next: उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.