Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • नीलगंगा पुलिस का ‘शराब माफिया’ पर प्रहार: अवैध परिवहन करते 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस का ‘शराब माफिया’ पर प्रहार: अवैध परिवहन करते 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त

avantikatimesnews May 3, 2026 (Last updated: May 3, 2026)
Neelganga Police Action

Contents

  • Neelganga Police Action
  • घटनास्थल पर दबिश एवं घेराबंदी कार्यवाही
  • पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए
  • जप्ती विवरण
  • गिरफ्तारी एवं अपराध पंजीयन
  • आगामी कार्यवाही
  • पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

Neelganga Police Action

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा निरंतर सघन सर्कल भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.05.2026 की रात्रि में सर्कल भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दाऊदखेड़ी रोड स्थित विनायक विहार कॉलोनी के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी एवं हाथ भट्टी शराब का परिवहन एवं विक्रय कर रहे हैं।

घटनास्थल पर दबिश एवं घेराबंदी कार्यवाही

मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दो थैले एवं एक सफेद कैन के साथ आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रोककर जांच की गई।

यह भी पढ़े –

सिंहस्थ 2028 का ‘हाई-टेक’ सुरक्षा कवच: साइबर खतरों से निपटने और आपदा प्रबंधन के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए

  1. मुकेश राय पिता लक्ष्मण राय, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुदामा नगर, उज्जैन
  2. अर्थव राय पिता मुकेश राय, उम्र 18 वर्ष, निवासी सुदामा नगर, उज्जैन

जप्ती विवरण

तलाशी के दौरान निम्न अवैध सामग्री बरामद की गई-

  • दो थैलों में कुल 350 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) “माइल स्टोन ब्लू” अंग्रेजी शराब (बिना लेबल) कुल मात्रा लगभग 63 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹60,000/-
  • एक सफेद प्लास्टिक कैन में 5 लीटर तीक्ष्ण बदबूदार, यूरिया युक्त अवैध हाथ भट्टी शराब
  • परिवहन हेतु प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

गिरफ्तारी एवं अपराध पंजीयन

आरोपीगण को अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय के संबंध में कोई वैध लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत न करने पर विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध थाना नीलगंगा में अपराध अंतर्गत धारा 34(2), 49-ए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आगामी कार्यवाही

जप्तशुदा शराब को मालखाने में जमा कराया गया है एवं आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीलगंगा निरी तरुण कुरील , प्रआर कपिल राठौर , प्रआर पीयूष , आर पुष्पराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं तत्परता से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही संभव हो सकी।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: सिंहस्थ 2028 का ‘हाई-टेक’ सुरक्षा कवच: साइबर खतरों से निपटने और आपदा प्रबंधन के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार
Next: खाकी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹1 करोड़ की अवैध बीयर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, नानाखेड़ा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.