Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उज्जैन न्यूज़
  • बड़नगर पुलिस की ‘हैट्रिक’: नशामुक्ति अभियान के तहत लगातार तीसरी बड़ी स्ट्राइक, तस्करों में हड़कंप
  • उज्जैन न्यूज़

बड़नगर पुलिस की ‘हैट्रिक’: नशामुक्ति अभियान के तहत लगातार तीसरी बड़ी स्ट्राइक, तस्करों में हड़कंप

avantikatimesnews April 22, 2026 (Last updated: April 22, 2026)
Barnagar Police Hat-trick

Contents

  • Barnagar Police Hat-trick
  • घटना का विवरण
  • पुलिस कार्यवाही
  • आपराधिक रिकॉर्ड
  • जप्ती का विवरण
  • सराहनीय भूमिका

Barnagar Police Hat-trick

जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 20.04.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर कैसुर रोड, ग्राम भोमलवास के पास संदिग्ध अवस्था में हाथ में सफेद थैली लिए खड़ा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा हो सकता है।

पुलिस कार्यवाही

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भमरसिंह पिता भारतसिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी कानवन, जिला धार बताया। आरोपी के कब्जे से सफेद थैली की तलाशी लेने पर उसमें रखी पारदर्शी पॉलीथीन में हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी पुष्टि सूंघने एवं अनुभव के आधार पर की गई।

यह भी पढ़े –

उन्हेल में ‘सफेद जहर’ के खिलाफ खाकी का प्रहार: MD ड्रग्स बेचते दो आरोपी पुलिस के जाल में फंसे

आरोपी के कब्जे से 01 किलो 114 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹32,000/-) जप्त किया गया। आरोपी द्वारा उक्त गांजा बदनावर क्षेत्र से लाना बताया गया है। इस संबंध में थाना बड़नगर पर अपराध क्रमांक 231/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड

  • आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना कानवन, जिला धार में मारपीट का प्रकरण दर्ज होना भी पाया गया है।

जप्ती का विवरण

  • आरोपी – भमरसिंह पिता भारतसिंह
  • जप्त मशरूका – 01 किलो 114 ग्राम गांजा (कीमत ₹32,000/-)

सराहनीय भूमिका

निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि. चांदनी पाटीदार, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक अजय चौहान, आरक्षक नारायण सरा, आरक्षक मनोज बैरागी, आरक्षक शोभित शुक्ला, आरक्षक अश्विनी पाठक, म.आर. ज्योति हाड़ा, सैनिक अमर सिंह एवं सैनिक राजेश धनेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: उन्हेल में ‘सफेद जहर’ के खिलाफ खाकी का प्रहार: MD ड्रग्स बेचते दो आरोपी पुलिस के जाल में फंसे
Next: सिंहस्थ की तैयारी को मिली नई रफ़्तार: DGP मकावाना बोले- तकनीक और बेहतर रणनीति से सुगम होगा महाकुंभ

Related Stories

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Simhastha 2028 Practical Training
  • उज्जैन न्यूज़

उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस

avantikatimesnews May 8, 2026
Neelganga Police Reveal
  • उज्जैन न्यूज़

नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद

avantikatimesnews May 7, 2026

Recent Posts

  • महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही
  • भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की
  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां
  • उज्जैन पुलिस का विशेष ToT सत्र, जहाँ अनुशासन के साथ-साथ व्यवहारिक कुशलता पर रहा विशेष फोकस
  • नीलगंगा पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्यवाही: रिश्तेदार के चोरी के प्लान पर फेरा पानी, ₹5.62 लाख का माल बरामद
  • सिंहस्थ 2028 का ‘ग्राउंड जीरो’ टेस्ट: उज्जैन पुलिस ने फील्ड विजिट के जरिए परखी प्रशिक्षण की धार, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
  • उज्जैन पुलिस का ‘नवजीवन’ उपहार: बिछड़े हुए 92 बच्चों को मिला परिवार का साथ, अब शिक्षा और स्वावलंबन से संवरेगा भविष्य!

You May Have Missed

Ujjain Police cyber crime crackdown
  • उज्जैन न्यूज़

महाकाल दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्यवाही

avantikatimesnews May 30, 2026
Undefeated Hindu Kings
  • जीवन शैली

भारत के 5 अजेय हिन्दू राजा जिन्होंने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की

avantikatimesnews May 30, 2026
Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.