उज्जैन

उन्हेल में ‘सफेद जहर’ के खिलाफ खाकी का प्रहार: MD ड्रग्स बेचते दो आरोपी पुलिस के जाल में फंसे

Unhel Police Action

जिला उज्जैन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना उन्हेल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 20.04.2026 को थाना उन्हेल पुलिस द्वारा इंगोरिया चौपाटी पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान नागदा की ओर से आ रही एक बिना नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों को नवादा चौपाटी के पास पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद सोहेल पिता मोहम्मद अनवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी बेगम बाग उज्जैन,रुबीना पति अजहर सैय्यद, उम्र 36 वर्ष, निवासी महिदपुर बताए।

यह भी पढ़े 

माकड़ोन पुलिस का ‘फुल एंड फाइनल’ एक्शन: पुरानी रंजिश में हमला करने वाले सभी 12 आरोपी सलाखों के पीछे

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक बैग में रखी पॉलिथीन के अंदर 55.47 ग्राम एमडी ड्रग्स (भूरा रंग) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 है,बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना उन्हेल पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

अपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी मोहम्मद सोहेल के विरुद्ध थाना महाकाल में पूर्व से 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जप्ती का विवरण

  • अवैध मादक पदार्थ: एमडी ड्रग्स
  • कुल वजन: 55.47 ग्राम
  • अनुमानित कीमत: ₹1,50,000 रु
  • घटना में प्रयुक्त वाहन(मोटरसाइकिल)

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान के नेतृत्व में- उनि. राजेश कलमी, सउनि नरेन्द्र भूरिया, प्र.आर. महेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. रामेश्वर पटेल, आरक्षक संजीव नैन, कृपाशंकर, सतीश राठौर, महिला आरक्षक अंजली तथा क्राइम ब्रांच उज्जैन के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button