उज्जैन न्यूज़

देश भक्ति की धुनों पर उज्जैन में निकली तिरंगा यात्रा

-: हर घर तिरंगा अभियान :- 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के पश्चात पुलिस विभाग उज्जैन द्वारा “आजादी के रंग, खाकी के संग” थीम पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा घोड़े पर सवार होकर तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जनसामान्य को जागरूक किया।  कलेक्टर-एसपी ने तिरंगा यात्रा को कमान संभाली। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।  तिरंगा यात्रा दशहरा मैदान से शुरू होकर मुंगी चौराहा, शहीद पार्क होते हुए टावर चौराहा पहुंची।

जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में 32 सी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष जिला पुलिस बल महिला, जिला होमगार्ड प्लाटून, 10 एमपी बटालियन माधव आर्ट, 10 एमपी बटालियन एनसीसी दशहरा मैदान, 2 एमपी बटालियन उत्कृष्ट विद्यालय, 2 एमपी बटालियन एनसीसी भारतीय ज्ञानपीठ विद्यालय, 1 एमपी नेवल एनसीसी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एएनएनएस शासकीय कन्या उच्चतर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्काउट गाइड शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, 32 वाहिनी बैंड दल के प्लाटून द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। 32 वाहिनी बैंड दल द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रस्तुत की गई देश भक्ति की धुनों ने समां बांधा। तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत सिंह राठौड़,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर,रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ