मध्य प्रदेश न्यूज़

मक्सी पुलिस की दबंग कार्रवाई – लाखों की अंग्रेजी शराब मय वाहन जप्त

मक्सी पुलिस की दबंग कार्रवाई

अवंतिका टाइम्स/वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार/शाजापुर। अवैध शराब कारोबारियों के हौसले तोड़ने में मक्सी पुलिस ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में थाना मक्सी पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब और वाहन जप्त किया।

मुखबिर की सूचना पर रची गई घेराबंदी

थाना मक्सी प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि देवास की ओर से एक सुजुकी लोडिंग वाहन (क्र. MP 04 ZW 0287) में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर मक्सी की तरफ जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आगरा–बॉम्बे रोड मक्सी बायपास पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद जैसे ही संदिग्ध वाहन नजर आया, पुलिस ने रुकवाने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और कनासिया नाका के समीप श्री श्याम ग्रेनाइट एंड टाइल्स शोरूम के पास वाहन को रोक लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

वाहन से बरामद हुई अंग्रेजी शराब की खेप

जब वाहन की तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम भी चकित रह गई। गाड़ी में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी-

  • 50 पेटी पावर कंपनी बीयर केन (प्रत्येक में 24 केन, 500 एमएल)
  • 03 पेटी लंदन प्राइड वोडका क्वार्टर (प्रत्येक में 50 क्वार्टर, 180 एमएल)

यह भी पढ़े-

भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड, जहाँ सिर्फ़ भारतीय ही प्रकृति का दीदार करते हैं; विदेशियों के लिए प्रवेश वर्जित

  • 02 पेटी लंदन प्राइड बॉटल (प्रत्येक में 12 बॉटल, 750 एमएल)
  • 02 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की (प्रत्येक में 50 क्वार्टर, 180 एमएल)
  • 02 पेटी ओल्ड मंक रम (प्रत्येक में 48 क्वार्टर, 180 एमएल)
  • 01 पेटी 8PM व्हिस्की (48 क्वार्टर, 180 एमएल)
  • कुल 60 पेटियों में लगभग 689 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹2,30,000/- बताई गई है।
  • जब्त किया गया सुजुकी लोडिंग वाहन (क्र. MP 04 ZW 0287) भी करीब ₹8,00,000/- मूल्य का है।
  • इस प्रकार पुलिस ने कुल ₹10,30,000/- मूल्य का माल जब्त किया है।

तफ्तीश जारी, आरोपी की पहचान जल्द

वाहन की राजसात प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

आरटीओ कार्यालय से वाहन स्वामी की जानकारी मांगी गई है।

जप्त शराब के बैच नंबर और टोल टैक्स फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां भेजी जा रही थी।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम सक्रिय रूप से लगी हुई है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद तोमर, सउनि नरेंद्र सिंह बुंदेला, प्रआर 116 कशीद कुरैशी, प्रआर 24 राजेश जाट एवं आर चालक 274 प्रेमनारायण की भूमिका सराहनीय रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना की है।

वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार की टिप्पणी

मक्सी पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। देवास से मक्सी तक चला यह पीछा अभियान पुलिस की मुस्तैदी और कार्यकुशलता का जीवंत उदाहरण है। फरार आरोपी की तलाश जारी है, और उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ