ज्योतिष/धर्म

इस दिशा में बना रसोईघर लाभ की जगह हानि पहुंचाएगा

-: kitchen vastu tips :-

वास्तु शास्त्र में हर चीज की एक निश्चित दिशा होती है। यह शास्त्र हमें यह भी बताता है कि किचन किस दिशा में होना शुभ माना जाता है। किचन एक ऐसी जगह होती है, जहां घर के सदस्यों के लिए खाना तैयार किया जाता है। अगर यहां कोई वास्तु दोष है तो इसका असर घर के लोगों पर भी पड़ता है। अगर किचन में खाना बनाते समय मुंह सही दिशा में न हो तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां नहीं होनी चाहिए किचन

वास्तु मान्यताओं के अनुसार किचन को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में किचन बनवाने से घर में वास्तु दोष बढ़ता है और घर में बेकार की चीजों का खर्च भी बढ़ता है। इन चीजों को दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। किचन में अग्नि से जुड़ी चीजों को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

यह भी पढ़े :-

वास्तु दोष भी बन सकते हैं विवाह में बाधा का कारण, जानें इनके उपाय

इसके अलावा खाना बनाने वाले व्यक्ति का मुंह पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है इसके अलावा यहां हमेशा हल्का दरवाजा ही लगवाना चाहिए। हल्के रंग की लकड़ी को सकारात्मकता का सूचक माना जाता है, इसलिए आप अपने किचन के लिए हल्के रंग का पेंट भी चुन सकते हैं।

किचन कहां होना चाहिए?

दक्षिण-पूर्व या आग्नेय दिशा में किचन का होना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यहां किचन होने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ