Contents
-: Ghar ke liye vastu tips :-
घर बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। खिड़कियां, दरवाजे, कमरे, रसोई और बाथरूम का मुख किस दिशा में होना चाहिए और उन पर किस तरह का रंग करवाना चाहिए, क्योंकि ये आपकी किस्मत बदल सकते हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये चीजें आपके घर में धन के आगमन को रोक सकती हैं। हालाँकि, कई लोग घर बनाते समय खिड़कियों पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ये खिड़कियाँ आपकी किस्मत भी बदल सकती हैं। तो आइए जानते हैं खिड़कियों के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है।
पूर्व और पश्चिम दिशा में खिड़कियाँ बनाएं
नया घर बनाते समय खिड़कियों की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में खिड़कियां होना शुभ माना जाता है। इस दिशा में खिड़कियां बनाने से घर में खुशहाली बनी रहती है और धन के नए द्वार भी खुलते हैं।
इस दिशा में अधिक खिड़कियाँ लगायें
जब भी आप नया घर बनवा रहे हों तो इस बात का भी ध्यान रखें कि यथासंभव खिड़कियां पूर्व दिशा में ही लगवाएं।
यह भी पढ़े :-
मान्यताओं के अनुसार, यदि खिड़कियां इस दिशा में खुलती हैं तो सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिशा में लगी खिड़कियां घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के लिए भी सफलता के रास्ते खुलते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नए घर में लगाई जाने वाली खिड़कियां दो तरफ होनी चाहिए। इन खिड़कियों को खोलना भी बहुत आसान है और ये आपके घर में अच्छी हवा और रोशनी भी लाएगी। देवी लक्ष्मी भी सदैव आपके घर में विराजमान रहेंगी।
पुरानी खिड़कियाँ न लगायें
कई लोग नया घर बनवाते समय अपने घरों में पुरानी खिड़कियां लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी खिड़कियां लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में धन का आगमन रुक जाता है। पारिवारिक खर्च भी बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आय भी कम होने लगती है।
दक्षिण दिशा में खिड़कियाँ न लगायें
नया घर बनाते समय दक्षिण दिशा में खिड़कियां लगाने से बचना चाहिए। यमराज को इस दिशा का स्वामी माना जाता है। यदि आप इस दिशा में खिड़कियां लगाते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810