ज्योतिष/धर्म

घर में लगा शीशा बदल सकता है आपकी ‘किस्मत’, रखें इन बातों का ध्यान

-: Mirror vastu at home :-

हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई समस्या और तनाव होता है। इस तनाव के कारणों में कोई एक समस्या शामिल नहीं है। तनाव के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पैसों की कमी, नौकरी की चिंता, कोई भी काम समय पर पूरा न कर पाना, पढ़ाई में अच्छे परिणाम न मिलना, बिजनेस में बढ़ोतरी न होना आदि। हर पल व्यक्ति तनाव की गिरफ्त में फंसा रहता है।

कई लोग इसके बारे में गहराई से सोचते हैं और कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार हमारे जीवन का हर सुख-दुख सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है। कई बार घर के वातावरण में ऐसी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है, जो सुख-शांति टिकने नहीं देती। इसलिए कई ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें हम घर में लाकर वास्तु दोष से बच सकते हैं. उनमें से एक है दर्पण.

वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा क्या है

दर्पण एक ऐसी चीज है जो आपके बाहरी स्वरूप को दर्शाता है। जिसका वास्तु शास्त्र में अधिक महत्व है। इसके अनुसार दर्पण को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। अगर इसे सही स्थान पर न रखा जाए तो इसका घर और घर में रहने वाले सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़े :- 👇

वास्तु के अनुसार घर में करें ये बदलाव, दूर होंगी परेशानियां

गलत दिशा में रखा दर्पण घर की शांति और समृद्धि पर असर डालता है। तो वहीं बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि जब शीशा टूटता है तो वह घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेता है। घर में टूटा हुआ शीशा रखना अशुभ माना जाता है। अब हम आपको बताते हैं कि इसे सही दिशा में कैसे लगाया जाए।

दर्पण का सही दिशा

दर्पण का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। यदि घर में उत्तर दिशा में दर्पण लगाया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसलिए पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में दर्पण लगाने से घर के सदस्यों को समाज में सम्मान मिलता है।

दर्पण कैसा होना चाहिए?

वास्तु के अनुसार चौकोर दर्पण शुभ होते हैं। घर में नुकीला दर्पण रखना भी अच्छा माना जाता है। दर्पण खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे। यदि दर्पण धुंधला हो तो इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

ऐसे दर्पण घर में नकारात्मकता ला सकते हैं

शयनकक्ष में दर्पण पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकता है और यह आपके वैवाहिक जीवन में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में अगर आप शयन कक्ष में दर्पण लगाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ही लगाएं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ