ज्योतिष/धर्म

यह पौधा घर में कलेश को दूर कर घर को सुख-संपदा से भर देता है

-: Vastu Sastra :-

वास्तु शास्त्र में खास तौर पर कुछ पौधों को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे खास पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे घर में लगाने और उसकी देखभाल करने से घर में धन और समृद्धि आती है। इस पौधे का नाम है क्रसुला (क्रसुला प्लांट), जिसे हम मनी प्लांट के नाम से जानते हैं। इस पौधे को आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ज्यादातर लोग इस पौधे को सजावटी पौधे के रूप में अपने घर और ऑफिस में लगाते हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी उचित देखभाल करने से घर में समृद्धि आती है।

क्रासुला को शुभता और खुशी का प्रतीक माना जाता है । यह पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा लाने में भी कारगर माना जाता है। इसे घर या कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास रखने से धन और सौभाग्य को आकर्षित करने में मदद मिलती है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि इसकी गोल पत्तियां सिक्कों का प्रतीक होती हैं, जो धन को बढ़ावा देती हैं।

यह भी पढ़े :- 👇

शनिवार के दिन अवश्य करें यह टोटका, बिगड़े काम होंगे पुरे

इसे किस दिशा में लगाना चाहिए, आइए जानते हैं: वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला को घर की उत्तर-पूर्व दिशा या लिविंग रूम में लगाना शुभ होता है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। इसे उपहार में देना भी शुभ माना जाता है। नया व्यवसाय शुरू करते समय या ग्रह प्रवेश करते समय अपने दोस्तों को यह पौधा उपहार में देना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है क्रासुला पौधा: यह पौधा मन को शांत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है। इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द और शांति बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार, यह पौधा धन के देवता भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। इसे घर के मंदिर या पूजा स्थल के पास रखने से घर में समृद्धि आती है।

बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि क्रासुला का पौधा तभी शुभ फल देता है, जब इसकी देखभाल ठीक से की जाए। इसे सूखी मिट्टी और मध्यम धूप में रखें ताकि यह ठीक से विकसित हो सके। क्रासुला पौधा न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि धार्मिक और मानसिक शांति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ