ज्योतिष/धर्म

प्रगति और सफलता का मार्ग प्रशस्त करने वाले इन वास्तु टिप्स का पालन करें

-: Vastu tips :-

कई लोगों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में उन्हें अक्सर पैसों की चिंता सताती रहती है। वास्तु के अनुसार हमारे आसपास का वातावरण और कुछ चीजें हम पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए घर में कुछ चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। घर में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से सफलता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।

चांदी का सिक्का

अगर आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा है तो घर की उत्तर दिशा में कांच के कटोरे में चांदी का सिक्का रखें।

चांदी का कछुआ

बिजनेस और नौकरी में तरक्की पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में चांदी का कछुआ रखें। समय-समय पर इसकी सफाई भी करें।

गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति

घर के उत्तर-पूर्व कोने में गणेश जी और देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही रोजाना उनकी पूजा भी करें.

आंवला और तुलसी का पौधा

घर में आंवला और तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

यह भी पढ़े :- 👇

दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपने घर को ऐसे सजाएं

इससे घर में सुख, बरकत और समृद्धि आती है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

नीला पिरामिड

ड्राइंग रूम की उत्तर दिशा में नीला पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे अन्न और धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।

पानी की टंकी

वास्तु के अनुसार घर की पानी की टंकी भी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का काम करती है। ऐसे में इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखें। अगर आपके घर के अंदर पानी की टंकी है तो आप उसमें चांदी का सिक्का या कछुआ डाल दें।

इस दिशा में रखें तिजोरी

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में पैसों वाली तिजोरी या अलमारी रखनी चाहिए। इस दिशा में धन के देवता माने जाने वाले कुबेर को सुरक्षित रखने से आर्थिक लाभ होता है।

फिश एक्वेरियम

चीनी वास्तुकला में फिश एक्वेरियम को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे नौकरी और बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ