ज्योतिष/धर्म

Vijayadashami vastu tips : दशहरे के दिन करें ये अचूक उपाय, जीवन में नहीं होगी धन की कमी!

-: Vijayadashami vastu tips :-

इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को मनाया जाएगा. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इसके अलावा इसी दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया था. इस दिन शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इस दिन किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियां लाते हैं।

दशहरा उपाय

दशहरे के दिन शमी वृक्ष से संबंधित उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। रात के समय शमी के पेड़ या पौधे के नीचे दीपक जलाने से व्यक्ति को कानूनी मामलों से राहत मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

दरिद्रता दूर करने के उपाय

दशहरे के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दशहरे की शाम को देवी लक्ष्मी का ध्यान करें और पास के किसी मंदिर में झाड़ू दान करें।  इसके अलावा अपराजिता के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के घर में समृद्धि आती है और दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़े :- 👇

Navratri vastu tips : त्योहार के दिनों में घर में लाएं ये चीज, होगी पैसों की बारिश!

करियर में प्रगति के उपाय

दशहरा का दिन करियर और बिजनेस में प्रगति के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ अवश्य करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति पर आने वाले सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं और प्रगति में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

धन और समृद्धि के लिए उपाय

दशहरा यानी विजय दशमी के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरे के दिन इस पक्षी के दर्शन से धन में वृद्धि होती है और जीवन में खुशियां आती हैं।

सफलता पाने के उपाय

अगर आप काफी समय से मेहनत कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो दशहरे के दिन एक रेशेदार नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। इसे जनेऊ और मिठाई के साथ राम मंदिर में रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ