घर बनवाते समय न करें ऐसी गलतियां!

-: vastu tips for making home 2025 :-

अक्सर घर बनाते और सजाते समय कुछ लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन जाती हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर को सही तरीके से नहीं सजाया गया तो परिवार में झगड़े होंगे और इसका उन पर बुरा असर भी पड़ेगा। आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तु चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ कई अन्य परेशानियां भी आएंगी।

  • मुख्य द्वार- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा दक्षिण दिशा की ओर बनाएं। इससे घर में शांति और सद्भाव बना रहता है। यदि किसी कारणवश घर का मुख्य द्वार दूसरी ओर है तो मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाएं। इससे घर में गलत ऊर्जा नहीं आएगी।
यह भी पढ़े :- 👇

अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

  • एक पंक्ति में तीन दरवाजे- कभी भी एक पंक्ति में तीन दरवाजे न बनाएं। इससे ना सिर्फ घर में गलत ऊर्जा आती है बल्कि परिवार के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए वास्तु के अनुसार एक ही लाइन में तीन दरवाजे न बनाएं।
  • बाथरूम और बेडरूम- घर के बेडरूम और बाथरूम को अलग-अलग बनाएं। साथ ही बाथरूम को किचन से दूर बनाएं। किचन या बेडरूम के साथ बाथरूम बनाने से घर में कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
  • पूजा घर का निर्माण ऐसे स्थान पर करें जो पूजा घर के वास्तु के अनुसार हो। जहां से इसकी दीवार बाथरूम से सटी हुई नहीं है. इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे पूजा घर बनाना भी वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Leave a Comment