Contents
-: Vastu Tips 2025 :-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर या ऑफिस में चीजें सही दिशा में नहीं हैं, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के शरीर और दिमाग पर पड़ता है। जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारे आस-पास की ऊर्जा का हमारी कार्यक्षमता पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यदि यह सकारात्मक है तो यह अच्छा है और यदि यह नकारात्मक है तो यह आपके बनते कामों को बिगाड़ सकता है। आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, यह आपकी सेहत के साथ-साथ आपके मूड और मानसिक स्थिति को भी बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। ऐसे में कुछ वास्तु टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। वास्तु उपाय क्या हैं?
आइए जानते हैं इसके बारे में
- मानसिक शांति पाने के लिए आपको घर में वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने मन को शांत रख सकते हैं। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाल, गुलाबी शेड और कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। अखबारों को भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
- मानसिक शांति के लिए जरूरी है कि घर में टूटी-फूटी चीजें न रखें। टूटी हुई वस्तुएं घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं। इसलिए टूटे हुए सामान जैसे कांच, बर्तन और फर्नीचर को घर से बाहर कर देना चाहिए।
यह भी पढ़े :- 👇
लकड़ी का फर्नीचर बनवाने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम, जीवन में हमेशा बनी रहेगी खुशियां
- ऑफिस या घर में आपका मुख किस दिशा में है, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि घर में काम करते समय या उठते-बैठते समय आपका मुख अधिकतर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रहता है तो यह भी व्यक्ति को काम पर ध्यान केंद्रित करने से रोकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति अनावश्यक तनाव महसूस करता है और उसे बहुत गुस्सा आता है।
- अगर आपको लगता है कि घर के सभी सदस्य अक्सर तनाव में रहते हैं या उनका काम में मन नहीं लगता तो आपको घर में हवा के प्रवाह पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग अपने घर की खिड़कियाँ और दरवाज़े हर समय बंद रखते हैं, ऐसा करने से हवा का प्रवाह अच्छा नहीं होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं हो पाता है और उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ काम पर भी असर पड़ता है।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810