परिवार के सदस्यों को बीमारी से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

-: vastu shastra house facing west :-

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। कभी-कभी हमारी छोटी-छोटी गलतियों के कारण घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। घर के जो सदस्य अक्सर बीमार पड़ते हैं, उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए।

  • वास्तु के अनुसार, अपने शयन कक्ष में कभी भी पुरानी और बेकार चीजें न रखें क्योंकि वे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं, जो वायरस या बैक्टीरिया पैदा कर सकती हैं और बीमारी का कारण बन सकती हैं।
  • शयन कक्ष को कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए।
  • शयन कक्ष में बिस्तर के सामने कभी भी दर्पण नहीं रखना चाहिए।
  • मानसिक कष्ट से बचने के लिए कभी भी बीम के नीचे नहीं सोना चाहिए।
यह भी पढ़े :-

दुनिया की 10 सबसे रहस्यमई और खतरनाक जगह

  • शयन कक्ष में कभी भी किसी भगवान की तस्वीर न लगाएं।
  • घर के मुख्य द्वार के सामने गंदगी या कीचड़ नहीं होना चाहिए। इसके कारण परिवार के सदस्यों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे यथाशीघ्र साफ़ किया जाना चाहिए।
  • भोजन करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर की ओर रखें। इससे पाचन क्रिया बेहतर होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
  • यदि घर के सामने कोई बड़ा पेड़ या खंभा है और उसकी छाया घर पर पड़ती है तो इस वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।
  • प्रतिदिन घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल बल्ब या लाल मोमबत्ती जलाएं। इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Leave a Comment