Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत मतदाता नाम खोजने की प्रक्रिया
  • मध्य प्रदेश न्यूज़

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत मतदाता नाम खोजने की प्रक्रिया

avantikatimesnews November 22, 2025 (Last updated: November 22, 2025)
SIR 2026

SIR 2026- जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) का कार्य किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यSप्रदेश भोपाल द्वारा मतदाताओं हेतु SIR-2003 की निर्वाचक नामावली में स्वयं अथवा अपने परिवारजनों के नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के 02 पोर्टल कमशः https://ceoelection.mp.gov.in/ एवं https://voters.eci.gov.in उपलब्ध है। उक्त दोनों पोर्टल पर मतदाता द्वारा स्वयं अथवा अपने परिवारजनों के नाम खोजने की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नानुसार है :-

माध्यम-1

  •  https://ceoelection.mp.gov.in/ पोर्टल जाये।
  • Home Page पर मुख्य रूप से 4 Tab प्रदर्शित होगें जो कि SIR 2003 में नाम खोजने संबंधित Tab है। जिसमें प्रथम Tab मतदाता अर्हता तिथि 01-01-2003 के आधार पर प्रकाशित नामावली में नाम खोजने के लिये क्लिक करें। तत्पश्चात एक नवीन Webpage ओपन होगा जिसके माध्यम से जिला एवं विधानसभा क्षेत्र का चयन कर मतदाता संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची Download कर स्वयं एवं परिवारजनों के नाम खोज सकता है।
  • द्वितीय एवं चतुर्थ Tab के माध्यम से मतदाता यदि पूर्व 2003 के मतदान केन्द्र का नाम अथवा अनुभाग का नाम ज्ञात हो तो उक्त के माध्यम से मतदाता स्वयं की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • इसी प्रकार प्रदर्शित तृतीय Tab के माध्मय से मतदाता स्वयं के नाम की प्रविष्टि दर्ज कर, अथवा स्वयं का पूर्व 2003 का मतदाता पहचान पत्र जो कि (MP Series के उदाहरण MP/39/309/xxxxxx) से नाम खोज सकता है।

माध्यम- 2

  • https://voters.eci.gov.in पोर्टल जाये।
  • पोर्टल पर ECI Net और नीचे Forms का Option प्रदर्शित होगा। स्क्रोल करें।
  • Services का Option प्रदर्शित होगा। इसके ठीक नीचे दो बाक्स दिखेंगे। दूसरा हल्के नीले रंग का बाक्स, जिसमे – Search Your Name In Last SIR लिखा है, पर क्लिक करें।

यह भी पढ़े- नर्मदा की लहरों से महाकाल की ज्योति तक: मध्यप्रदेश का महायात्रा गान

  • State का Option आएगा। मध्यप्रदेश ऑप्शन चुनें। नीचे District दिखेगा सही ऑप्शन चुनें। नीचे Assembly Constituency दिखेगी सही Option चुनें।
  • नीचे Polling Station Number And Name Option प्रदर्शित होगा और View लिखा होगा। View पर क्लिक करें। इसमें उस विधानसभा के सारे मतदान केंद्रों के नाम आएंगे, अपना मतदान केंद्र चुनें। आपको आपका मतदान केंद्र याद होना चाहिए, उसे क्लिक करें, Voter list का PDF आ जाएगा, जिसमें मतदाता स्वयं का अथवा अपने परिवारजनों का नाम खोज सकतें है। सभी स्थानों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, बस जिले और विधानसभा सही लिखें।

माध्यम- 3

  • यदि उपरोक्त माध्यम से मतदाता जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ है तो जिला स्तरीय मतदाता सहायता केन्द्र टोल फ्री नंबर 1950 एवं कॉल सेंटर 07412-270487 पर संपर्क कर SIR 2003 में नाम एवं मतदान केन्द्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • साथ ही संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • उक्त तीनों प्रक्रियाओं द्वारा मतदाता सुगम, सरल माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवारजनों का नाम 2003 एवं 2025 की निर्वाचक नामावलियों में खोजकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Post navigation

Previous: नए कपल के घूमने के लिए कुछ रोमांचक जगह
Next: ओंकारेश्वर में “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” का हुआ शुभारंभ

Related Stories

लोक निर्माण से लोक कल्याण
  • मध्य प्रदेश न्यूज़

प्रधानमंत्री श्री मोदी की विकास दृष्टि और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई गति

avantikatimesnews April 22, 2026
किसान कल्‍याण वर्ष 2026
  • कृषि
  • मध्य प्रदेश न्यूज़

किसान कल्‍याण वर्ष 2026 : कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

avantikatimesnews April 9, 2026
Ladli Laxmi Yojana
  • मध्य प्रदेश न्यूज़

राज्य सरकार लाड़ली बहनों और लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के साथ महिलाओं को बना रही है सशक्त

avantikatimesnews March 9, 2026

Recent Posts

  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां

You May Have Missed

Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
Howrah Bridge construction story
  • जीवन शैली

हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का

avantikatimesnews May 14, 2026
Haunted Places in India
  • जीवन शैली

अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां

avantikatimesnews May 10, 2026
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms
  • Contact
  • About
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.