सावन के महीने में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

-: Sawan Somwar 2025 :-

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। भगवान शिव के भक्त हर साल सावन के पवित्र महीने का इंतजार करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए, भक्त हर सोमवार को व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव को बेल पत्र, धतूरा, शमी के पत्ते आदि के साथ जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई भक्त सावन के सोमवार का व्रत रखता है, तो उसका वैवाहिक जीवन समृद्ध होता है। अविवाहित लड़कियां भगवान शिव से अपने प्रिय जीवनसाथी का आशीर्वाद पाने के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं।

सावन माह के व्रत

  • पहला सोमवार: 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सोमवार: 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सोमवार: 28 जुलाई 2025
  • चौथा सोमवार: 4 जुलाई 2025

जो लोग दूध से संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं , उन्हें श्रावण के सोमवार को भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करने से बहुत लाभ मिलता है।

अगर आपके काम में कोई बाधा आ रही है तो आपको दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़े :-

इस दिशा में बना रसोईघर लाभ की जगह हानि पहुंचाएगा

शहद: शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। इससे शास्त्रों के दोष भी दूर होते हैं और स्वभाव में कोमलता आती है।

जो लोग मानसिक तनाव या नींद की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें भगवान शिव का अभिषेक इत्र से करना चाहिए।

घी: भगवान शिव का अभिषेक अगर घी से किया जाए तो ऐसे लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी रोग से ग्रस्त है तो उसे भगवान शिव का अभिषेक घी से जरूर करना चाहिए।

भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे लोगों के घर सुख-समृद्धि से भर जाते हैं।

शुद्ध जल: यदि कोई व्यक्ति शुद्ध जल से भगवान शिव का अभिषेक करता है तो उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे अन्य समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

गन्ने का रस:यदि कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करता है तो उसे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Leave a Comment