Site icon avantikatimes

इस पहाड़ की चोटी पर बसी है अलग ही दुनिया

how to increase website visitors using linux

-: Mysterious places in the world :-

दुनिया की पांच सबसे रहस्यमई जगह। ऐसी जगह जहां तक पहुंचने के लिए लोग महीनों तक प्लान बनाते हैं और अगर आप अचानक वहां चले जाएं तो वापस लौट आना हर किसी के बस की बात नहीं। यह जगह हमारी धरती पर ही हैं। लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह किसी और ही दुनिया की जगह हो। यहां ना कोई इंसान टिक पाता है ना ही कोई जिंदा जानवर ज्यादा देर ठहर पाता है। पहला नाम है माउंट लिको।

एक ऐसा पहाड़ जिसकी चोटी पर बसी है एक अलग ही दुनिया जहां पाए जाने वाले जीव इस धरती पर और कहीं नहीं मिलते। दूसरा है वेल ऑफ बरहउट यानी यमन का वो कुआं जिसे लोग नर्क का दरवाजा कहते हैं। कहा जाता है कि वहां जिन्नातों का वास है और तीसरा द आई। दिखने में एक शांत और साधारण सी जगह लेकिन जो अपनी जगह पर घूमती रहती है और ऐसा लगता है जैसे उसके नीचे कोई मशीन लगा दी गई हो। यह तो थे सिर्फ पांच में से तीन जगहों के ट्रेलर। हमारे पास इन पांच रहस्यमई स्थानों के बारे में ऐसी जानकारियां हैं जिन्हें सुनकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे।

माउंट लाइको- मोजांबिक

अफ्रीका के देश मोजांबिक में स्थित एक पहाड़ है। माउंट लिक्को बाहर से देखने पर यह कोई आम पहाड़ी लगती है। लेकिन इसके शिखर पर छुपा है एक ऐसा रहस्य जिसे जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। माउंट लिको की ऊंचाई लगभग 10100 मीटर 3609 फीट है। यह पहाड़ चारों तरफ से इतनी खड़ी चट्टानों से घिरा हुआ है कि सदियों तक कोई भी इंसान इसकी चोटी पर चढ़ ही नहीं पाया। 2018 में जब कुछ वैज्ञानिकों ने इस पहाड़ की चोटी पर ड्रोन से सर्वे किया तो उन्होंने वहां घना जंगल देखा। एक ऐसा जंगल जो लाखों सालों से इंसानों की नजरों से छुपा हुआ था।

और जब वैज्ञानिक खुद चढ़कर वहां पहुंचे तो जो उन्होंने देखा वह कल्पना से परे था। माउंट लिको की चोटी पर मिला जंगल बिल्कुल अनछुआ था। वहां पाए गए पेड़-पौधे और जीव-जंतु दुनिया के किसी भी हिस्से में नहीं मिलते। ऐसा लग रहा था जैसे यह जंगल पृथ्वी के इतिहास के किसी पुराने अध्याय से निकला हो। जहां इंसान का कोई दखल नहीं था। वैज्ञानिकों ने यहां 700 से ज्यादा अनोखी प्रजातियां दर्ज की। जिनमें कुछ ऐसे कीड़े और मेंढक भी थे जो आज तक कहीं नहीं देखे गए।

जब जूलियन बेलिस और उनकी टीम माउंट लिको की छोटी तक पहुंचे तो वहां उन्हें कुछ बहुत ही खास चीजें मिली। टीम को वहां तीन प्राचीन मिट्टी के बर्तन मिले। यह बर्तन यह सिद्ध करते हैं कि कभी ना कभी इस पर्वत की चोटी पर इंसान बसे हुए थे। इन बर्तनों के पास वैज्ञानिकों ने कुछ विशेष प्रजातियां भी पाई।

जैसे कि एक नई प्रकार की तितली और एक विशेष प्रकार का मेंढक। यह प्रजातियां केवल माउंट लिको पर ही पाई गई जो इस पर्वत को और भी रहस्यमय बनाती हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह जंगल कम से कम 1 करोड़ लाख सालों से ऐसे ही मौजूद है बिना किसी इंसानी छेड़छाड़ के। माउंट लिको आज भी पूरी तरह से संरक्षित है और इसे पृथ्वी का टाइम कैप्सूल कहा जाता है। यह स्थान हमें दिखाता है कि हमारी धरती अब भी कितने रहस्यों को अपने भीतर छुपाए हुए है।

वेल ऑफ़ बढ़ौत – यमन

जब आप आसमान से नीचे देखेंगे, तो यमन का यह कुआं ऐसा दिखाई देता है, जैसे नर्क का कोई दरवाजा जमीन पर खुला हो। चारों तरफ वीरान रेगिस्तान और उसके बीचों-बीच एक ऐसा रहस्यमय कुआं जिसे लोग शैतान का कुआऊं कहते हैं। इस जगह को स्थानीय भाषा में बरहाउट कहा जाता है और यह यमन के अलमहारा प्रांत में स्थित है। इस कुएं की गहराई करीब 112 मीटर है और इसका व्यास लगभग 30 फीट है। इसकी बनावट इतनी डरावनी है कि देखने भर से रूह कांप जाए। लेकिन जो बात इसे और भी रहस्यमय बनाती है वो है इसके अंदर बहता हुआ पानी।

जी हां, इस कुएं में पानी मौजूद है जो ऊपर से गिरते हुए छोटे-छोटे झरनों के रूप में आता है। कुएं की दीवारों से पानी नीचे की ओर बहता है और एक अजीब सी आवाज के साथ पूरा माहौल भयानक बना देता है। लेकिन इस सबके बीच एक और बात है जो लोगों को चौंका देती है। इस कुएं के बीचों-बीच एक बड़ा सा पत्थर जो जमीन से ऊपर उठा हुआ है।

यह भी पढ़े :-

पत्थरों में छुपी 5 सबसे रहस्यमई जगहें

इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई विशाल दानव अपनी एक अंगुली बाहर निकाल रहा हो। यह दृश्य इतना अजीब है कि जो भी इसे देखता है, एक पल के लिए डर और रहस्य के बीच फंस जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कुआं शैतानी शक्तियों का घर है। उनके मुताबिक यहां से अजीब सी बदबू आती है और रात में डरावनी आवाजें भी सुनाई देती हैं।

कहा जाता है कि इस कुएं पर आत्माओं का वास है और कुछ लोग मानते हैं कि इसमें जिन्नात रहते हैं। लेकिन यह सब सिर्फ अंदाजे हैं। सच क्या है यह आज तक कोई नहीं जान पाया। सदियों से कहा जाता रहा है कि जो इस कुएं में गया वह कभी लौट कर नहीं आया। 2018 में वैज्ञानिकों की एक टीम ने यहां उतरने की कोशिश की थी।

लेकिन अंधेरा, बदबू और नीचे से आती रहस्यमय आवाजों ने उन्हें रोक दिया। कुछ लोग मानते हैं कि यह कुआंओं प्राकृतिक है। तो कुछ का कहना है कि इसे प्राचीन सभ्यताओं ने किसी खास मकसद से बनाया था। आज भी वेल ऑफ़ बढ़ौत एक रहस्य बना हुआ है। इसके अंदर का पानी, झरने और वह दानव जैसी अंगुली जैसा पत्थर सब मिलकर इसे दुनिया के सबसे डरावने और रहस्यमय स्थानों में से एक बनाते हैं।

द आई – अर्जेंटीना

आसमान से देखने पर यह जगह बिल्कुल एक चांद जैसी दिखती है और हैरानी की बात यह है कि यह चांद की तरह ही धीरे-धीरे घूमता भी है। अर्जेंटीना के एक दूरदराज इलाके में स्थित यह गोलाकार द्वीप द आई के नाम से जाना जाता है जो आज भी वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं के लिए एक अबूझ पहेली बना हुआ है। द आई एक बिल्कुल परफेक्ट गोल आकार की तैरती हुई जमीन है जो चारों ओर से पानी से घिरी हुई है।

यह बोनोसेरिस के उत्तर में स्थित है और इसका व्यास करीब 120 मीटर है। मगर हैरत की बात यह है कि यह जमीन टिकी हुई नहीं है। यह लगातार घूमती रहती है और वह भी इतनी सटीकता से कि मानो किसी मशीन से नियंत्रित हो रही हो। स्थानीय लोग सदियों से इसे एक रहस्यमय शक्ति का केंद्र मानते हैं। उनका कहना है कि यहां रात के समय अजीब सी रोशनी दिखाई देती है और कई बार आसमान से गिरती हुई चमकदार चीजें यहां के पानी में समा जाती हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह जगह परग्रही शक्तियों यानी एलियंस का अड्डा हो सकती है।

2016 में एक फिल्म मेकर और उसकी टीम जब इस जगह की खोजबीन करने पहुंची तो उन्हें न सिर्फ इसकी गोलाई और घूमने की सच्चाई मिली बल्कि पानी के नीचे कुछ ऐसे संरचनाएं दिखी जो पूरी तरह से प्राकृतिक नहीं लगती थी। कुछ ध्वनियां और चुंबकीय संकेत भी वहां रिकॉर्ड किए गए जो आज तक किसी को समझ नहीं आए हैं।

इस जगह का सबसे बड़ा रहस्य यही है। यह खुद ब खुद घूमता क्यों है? क्या इसके नीचे कोई तकनीकी संरचना है? या यह सिर्फ एक प्राकृतिक चमत्कार है? किसी को नहीं पता। आज भी द आय वैसा ही गोल रहस्यमय और घूमता हुआ मौजूद है जैसे यह किसी दूसरे ही लोक से ताल्लुक रखता हो। देखने में सुंदर लेकिन इसके अंदर छिपे रहस्य अब तक किसी के हाथ नहीं लगे।

यूटामोनोलिथ- यूएसए

अगर आप किसी वीरान रेगिस्तान में जाएं और वहां अचानक आपको एक चमचमाती हुई धातु की सीधी खड़ी हुई सिलेंडर जैसी चीज दिखे तो क्या आप यकीन करेंगे कि वह सच में वहां है? यूटा मोनोलिथ बिल्कुल ऐसा ही है। दूर-दूर तक सिर्फ सूखा और पत्थर। लेकिन बीच में खड़ा हुआ एक चमकता हुआ रहस्य। 2020 में अमेरिका के यूटा राज्य के एक सुदूर रेगिस्तानी इलाके में हेलीकॉप्टर से गश्त कर रहे कुछ अधिकारियों ने एक अजीब सी चीज देखी। जमीन के बीचोंबीच एक चमकदार धातु का स्तंभ जो बिना किसी निशान या आधार के बिल्कुल खड़ा था।

इसकी ऊंचाई करीब 3 मीटर थी और यह स्टेनलेस स्टील जैसी किसी सामग्री से बना था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि यह स्तंभ वहां कैसे पहुंचा? आसपास कोई रास्ता नहीं। कोई ट्रैक नहीं और ना ही कोई निर्माण का सुराग। कुछ लोगों ने कहा यह इंसानों की कला है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह एलियंस का कोई संकेत हो सकता है। स्थानीय लोगों और खोजकर्ताओं ने जब इसके चारों तरफ जांच शुरू की तो पाया कि यह जमीन में गहराई तक गड़ा हुआ है और इसके चारों ओर कोई मशीनरी या निशान नहीं था और फिर एक और रहस्यमई घटना हुई।

कुछ ही हफ्तों में बिना कोई सुराग छोड़े यूटा मोनोलिथ गायब हो गया। ना कोई वीडियो ना कोई गवाह। ऐसा लगा जैसे वह रहस्य खुद ही आकाश में समा गया। कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह के मोनोलिथ दुनिया के और भी हिस्सों में देखे गए हैं। जैसे रोमेनिया और कैलिफोर्निया।

तो क्या यह महज किसी कलाकार की चाल है? या वाकई यह कोई कोड है जो इंसानों को चेतावनी या संदेश देने के लिए छोड़ा गया है। आज भी यूटा मोनोलिथ की सच्चाई एक रहस्य बनी हुई है। वो वहां आया कैसे? और फिर बिना कोई निशान छोड़े चला कैसे गया? शायद इसका जवाब हम कभी ना जान सके। लेकिन यह स्तंभ अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। एक ऐसा रहस्य जिसे कोई भी पूरी तरह नहीं सुलझा पाया।

लेक टेले- रिपब्लिक ऑफ द कांगो

दुनिया में कुछ ऐसी जगहें होती हैं जहां इंसानी कदम रखना तो दूर सोचने भर से ही दिल दहल जाता है। अफ्रीका के घने और भयावह जंगलों के बीच बसा है। लेक टेले। यह झील दूर से देखने पर एक साधारण झील जैसी लगती है। लेकिन इसके पानी के नीचे और चारों ओर फैले जंगलों में ऐसा कुछ छुपा है जिसे विज्ञान भी आज तक साबित नहीं कर पाया। रिपब्लिक ऑफ द कांगो के गहरे जंगलों में स्थित यह झील करीब 6 किलोमीटर चौड़ी है और इसकी गहराई अब तक पूरी तरह से मापी नहीं जा सकी है।

इस झील तक पहुंचना इतना कठिन है कि आज भी यहां तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। अब बात करते हैं उस रहस्य की जिसने लेखक टेले को दुनिया के सबसे रहस्यमई स्थानों में शामिल कर दिया। स्थानीय जनजातियां सदियों से मानती आई हैं कि इस झील में एक विशालकाय राक्षस रहता है जिसे वे कहते हैं मोकले एंबेबे। कहा जाता है कि यह जीव किसी डायनासोर की तरह दिखता है। लंबी गर्दन, मोटा शरीर और पानी के अंदर ही अंदर जीने की क्षमता।

बहुत से लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने इस जीव की परछाई झील की सतह पर देखी है या पानी में हलचल महसूस की है। 20वीं सदी में कई वैज्ञानिक अभियानों ने इस रहस्य की जांच करने की कोशिश की। लेकिन हर बार उन्हें घने दलदलों, विषैले कीड़ों और अदृश्य खतरे ने रोक दिया। कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह सिर्फ एक दंतकथा है।

लेकिन सवाल यह उठता है ऐसी दंतक था जो लगातार अलग-अलग लोगों द्वारा अलग-अलग समय पर देखी गई। वो क्या वाकई महज एक कल्पना हो सकती है। आज भी लेक टेले का इलाका इतना दुर्गम है कि आधुनिक टेक्नोलॉजी भी वहां पहुंचने से डरती है और इसी वजह से मोकले एंबैम का रहस्य आज भी जिंदा है। हो सकता है इस झील के सन्नाटे के नीचे वाकई इतिहास का कोई भुला हुआ अध्याय सांसे ले रहा हो।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Exit mobile version