Skip to content
Avantika times

Avantika Times

Sach Ki Khabar

Primary Menu
  • Home
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष/धर्म
  • कृषि
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • उज्जैन न्यूज़
  • महाकाल
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
  • Dussehra 2025 : कोटा में जलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, अंबाला के कारीगर ने तैयार किया 221 फीट का पुतला
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय

Dussehra 2025 : कोटा में जलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, अंबाला के कारीगर ने तैयार किया 221 फीट का पुतला

avantikatimesnews October 1, 2025 (Last updated: October 1, 2025)
Dussehra 2025

-: Dussehra 2025 :-

राजस्थान के कोटा में इस साल दशहरे के मौके पर दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। अंबाला के कारीगर तजिंदर चौहान ने करीब चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद 221 फुट ऊंचा रावण तैयार किया है, जिसका वजन 13,500 किलोग्राम है। दुनिया के सबसे ऊंचे रावण को बनाने में करीब 44 लाख रुपये की लागत आई है। जानकारी के मुताबिक, अब तक दिल्ली के पास 210 फुट ऊंचे रावण को जलाने का रिकॉर्ड है।

सोमवार रात कोटा के दशहरा मैदान में रावण का पुतला लाया गया। दशहरा मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि पुतले के साथ कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

यह भी पढ़े- तमिलनाडु में बिजली संयंत्र का मेहराब गिरने से 9 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की

दिल्ली से चार अलग-अलग टीमें कोटा पहुँची हैं, जिनमें एशिया रिकॉर्ड और इंडिया बुक के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। उन्होंने रावण के पुतले की ऊँचाई नापी है और अन्य तथ्य भी देखे हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा मैदान में दो क्रेन की मदद से पुतला खड़ा किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

पुतला बनाने वाले कारीगर तजिंदर चौहान ने बताया कि इसका चेहरा 25 फीट ऊंचा है और फाइबर ग्लास से बना है। रावण के सिर पर 58 फीट का मुकुट है जिसमें रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। इसमें लगी तलवार 50 फीट लंबी और जूते 40 फीट लंबे हैं। पुतले में 25 रिमोट कंट्रोल प्वाइंट लगाए गए हैं, जिनसे आतिशबाजी छोड़ी जाएगी। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट ऊंचे बनाए गए हैं। तीनों पुतलों में ग्रीन पटाखे लगाए गए हैं। रावण के पुतले में 15 हजार ग्रीन पटाखे, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों में चार-चार हजार ग्रीन पटाखे लगाए गए हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  chat.whatsapp.com
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से –  facebook.com
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – bulletinnews4810

Post navigation

Previous: Chennai Thermal Power Station : तमिलनाडु में बिजली संयंत्र का मेहराब गिरने से 9 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की
Next: गायक जुबिन गर्ग मामले में बड़ी कार्रवाई, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल आयोजक गिरफ्तार

Related Stories

Miss Universe
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय

Miss Universe के ताज की कीमत कितनी है? जानिए खास बात…

avantikatimesnews December 1, 2025
श्रम कानून
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय

श्रम कानून : केंद्र सरकार ने ग्रेच्युटी नियमों में किया अहम बदलाव: कई कर्मचारियों को होगा फायदा…

avantikatimesnews November 24, 2025
Coldest city in India
  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय

Coldest city in India : भारत में है दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा रहने वाला शहर

avantikatimesnews November 16, 2025

Recent Posts

  • इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?
  • स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग
  • हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का
  • अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां

You May Have Missed

Pyramid Mystery
  • जीवन शैली

इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल: पिरामिड कैसे बने?

avantikatimesnews May 22, 2026
Suez Canal History in Hindi
  • जीवन शैली

स्वेज नहर का इतिहास: दुनिया का सबसे अहम व्यापारिक मार्ग

avantikatimesnews May 21, 2026
Howrah Bridge construction story
  • जीवन शैली

हावड़ा ब्रिज का अनसुना इतिहास: अंग्रेजों का डिज़ाइन, लेकिन लोहा ‘टाटा स्टील’ का

avantikatimesnews May 14, 2026
Haunted Places in India
  • जीवन शैली

अनसुलझे रहस्यों की दास्तां: भारत की टॉप 5 भूतिया जगहें और उनकी रोंगटे खड़े करने वाली कहानियां

avantikatimesnews May 10, 2026
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms
  • Contact
  • About
Copyright © 2026 All rights reserved. | avantikatimes.com | ReviewNews by AF themes.