शाजापुर

5 साल से फरार दुष्कर्म का 5 हजार का इनामी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता

पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार

अवंतिका टाइम्स/मनीष कुमार/शाजापुर ब्यूरो। जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पिछले 5 सालों से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

गुजरात के वांकानेर (मोरबी) में छिपा था आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी शाजापुर के मार्गदर्शन में सुनेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

साइबर सेल की मदद और सटीक लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया। टीम ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी देवकरण पिता लालजीराम (उम्र 35 वर्ष, निवासी धामन्दा, जिला राजगढ़) को वांकानेर (जिला मोरबी, गुजरात) से घेराबंदी कर धर दबोचा।

यह भी पढ़े 

नव नियुक्त SP प्रियंका शुक्ला का करणी सेना ने किया भव्य स्वागत, भेंट की महाकाल की तस्वीर

5,000 रुपये का घोषित था इनाम

उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ सुनेरा थाने में नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में सुनेरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक महेश मालवीय और आरक्षक नवीन नागर की मुख्य भूमिका रही।

साथ ही, आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम के आरक्षक घनश्याम राजपूत, राजेश दांगी व अनिल सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button