शाजापुर

नव नियुक्त SP प्रियंका शुक्ला का करणी सेना ने किया भव्य स्वागत, भेंट की महाकाल की तस्वीर

Priyanka Shukla IPS Shajapur

अवंतिका टाइम्स/मनीष कुमार/शाजापुर ब्यूरो। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (जिला शाजापुर) के पदाधिकारियों ने जिले की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती प्रियंका शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने राजपूती परंपरा के अनुसार साफा बांधकर, पुष्पगुच्छ और भगवान श्री महाकाल महाराज की पावन तस्वीर भेंट कर उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।

कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता पर चर्चा

मुलाकात के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुं. धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया ने एसपी प्रियंका शुक्ला का जिले में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन हमेशा से राष्ट्रहित, समाजहित और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के पक्ष में रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीमती शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को संवेदनशील और पारदर्शी पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।

प्रशासन को सहयोग का दिया आश्वासन

संगठन ने पुलिस अधीक्षक को आश्वस्त किया कि शाजापुर में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, महिला सुरक्षा, गौ-संरक्षण और युवाओं को जागरूक करने जैसे जनहित के कार्यों में करणी सेना जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का पूरा सहयोग करेगी।

यह भी पढ़े

शाजापुर में बड़ी वारदात नाकाम: मक्सी में डकैती की योजना बनाते गुना-अशोकनगर के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार, ₹16.50 लाख का माल बरामद

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि एसपी प्रियंका शुक्ला का कार्यकाल सफल, यशस्वी और अपराधमुक्त शाजापुर के निर्माण में सहायक सिद्ध हो।

कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • जगदीश सिंह जादौन (सरपंच, ग्राम पंचायत कबूलपुर)

  • गोविंद सिंह राजपूत (सरपंच, बरवाल पंचायत)

  • चेतन ठाकुर (सरपंच, चौकी हैदर पंचायत)

  • रामनाथ सिंह राजपूत (सरपंच, रिछोंदा पंचायत)

  • ठा. पीरू सिंह राजपूत (सरपंच, मेहंदी पंचायत)

  • बलवान सिंह राजपूत (सरपंच, लड़ावद पंचायत)

  • रवि भानेज (सरपंच, रामपुरा मेवासा पंचायत)

  • गोविंद सिंह सिसोदिया (सरपंच, निपानिया डाबी पंचायत)

  • शुभम सिंह तोमर (नगर अध्यक्ष, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, शाजापुर)

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button