अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ

अगर किसी व्यक्ति को सपने में शनिदेव का मंदिर दिखाई दे, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। गौरतलब है कि इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में शनिदेव आप पर अपनी कृपा बरसाएँगे।  

अगर शनिदेव आपके सपने में साक्षात दर्शन देने के बजाय मूर्ति के रूप में दिखाई दें, तो इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलेगा। 

यदि आप सपने में शनिदेव की छवि देखते हैं तो यह सपना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही सफलता मिलेगी और आप सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण हो जाएंगे। 

अगर सपने में शनि देव आशीर्वाद देते हुए दिखाई दें तो यह सपना भी एक शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी।