Site icon avantikatimes

वास्तु टिप्स: भूलकर भी दूसरों की ये चीजें न लें

vastu tips life

-: vastu tips life :-

कई लोगों को दूसरों से कपड़े लेकर पहनने का बहुत शौक होता है, जिसे वो शेयर करना समझते हैं। लेकिन वो ये नहीं जानते कि वास्तु के अनुसार एक दूसरे की चीजें इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। दूसरों की मांगी हुई चीजें इस्तेमाल करने से आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसे वास्तु में अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें कभी शेयर नहीं करना चाहिए।

दूसरे लोगों के कपड़े

अगर आप किसी शादी में जाने की सोच रहे हैं तो आपको अपने खुद के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि दूसरों के मांगे हुए कपड़ों से आपकी पर्सनालिटी नहीं निखरती है। अगर आप किसी से मांग कर कपड़े पहनकर किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं तो आपको चर्म रोग हो सकता है। इसलिए दूसरों से मांग कर कपड़े न पहनें।

दूसरे लोगों का रूमाल

वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि हाथ-पैर और मुंह पोछने के लिए आपको अपना ही रूमाल इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़े :-

इस जगह रखा कूड़ादान बनता है दरिद्रता का कारण

ये आपको बीमारियों से भी बचाएगा और परेशानियों से भी। किसी दूसरे का रूमाल अपने पास रखने से विवाद की स्थिति बन सकती है।

दूसरे व्यक्ति की कलम

कलम को देवी सरस्वती का प्रतीक माना जाता है। अगर आप दूसरों का इस्तेमाल किया हुआ पेन इस्तेमाल करते हैं तो इससे धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।

दूसरे व्यक्ति की अंगूठी या छल्ला

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी से मांग कर कोई चीज नहीं पहननी चाहिए। अक्सर लोग अपनी उंगलियों में तमाम तरह की अंगूठियां पहन लेते हैं। अगर आप किसी से मांग कर अंगूठी पहनते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के चर्म रोगों से बचने के लिए यह भी जरूरी है कि आप दूसरों की उतारी हुई चीजें न पहनें।

घड़ी

वास्तु में माना जाता है कि घड़ी के चलने और बंद होने से आपका अच्छा या बुरा समय निर्धारित होता है। किसी दूसरे की रखी हुई घड़ी पहनने से आपका बुरा समय शुरू हो सकता है। इसलिए किसी दूसरे की घड़ी नहीं पहननी चाहिए।

जूते-चप्पल

किसी दूसरे के जूते-चप्पल नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता फैलने लगती है। पैरों में शनि का निवास माना जाता है अगर किसी व्यक्ति पर शनि का बुरा प्रभाव पड़ रहा है तो इसका असर आप पर भी देखने को मिल सकता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews48

Exit mobile version