ज्योतिष/धर्म

घर की इस दिशा में दीपक जलाना माना जाता है शुभ

-: Vastu tips :-

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। सभी घरों में पूजा के लिए एक अलग मंदिर भी बनाया जाता है, यहां देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करके भगवान की पूजा की जाती है। नियमित पूजा-अर्चना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान भी देते हैं। लेकिन अगर पूजा के दौरान कुछ गलत हो जाए तो देवता नाराज भी हो सकते हैं। आपको किस दिशा में पूजा करनी चाहिए और कैसे आप भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं।

दीपक जलाने की सही दिशा

घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गरीबी से छुटकारा पाने के लिए आप इस दिशा में दीपक जला सकते हैं।

उत्तर या पूर्व दिशा

शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय व्यक्ति का मुख उत्तर या पूर्व की ओर होना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े :- 👇

घर की इस दिशा में होता है देवी-देवताओं का वास, जानें इसका महत्व

पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह दिशा शक्ति और शौर्य का प्रतीक मानी जाती है।

यदि पूजा मंदिर इस दिशा में है तो

घर की पूर्व दिशा में पूजा मंदिर बनाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यहां मंदिर बनाने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, शांति और धन की प्राप्ति होती है।

चौड़ाई दोगुनी होनी चाहिए, ऊंचाई मंदिर की चौड़ाई से दोगुनी होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंदिर में सूरज की रोशनी आने दें

घर का पूजा स्थान ऐसी दिशा में होना शुभ माना जाता है कि सूरज की रोशनी यहां पड़े। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-सुविधा आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ