ज्योतिष/धर्म

vastu tips for kitchen : जानिए किचन से जुड़े वास्तु टिप्स

-: vastu tips for kitchen :-

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में रसोई की मुख्य भूमिका होती है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा रसोई के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिशा में अग्नि यानि ऊर्जा का वास होता है। इस दिशा का स्वामी शुक्र है। महिलाएं भी अपना ज्यादातर समय किचन में ही बिताती हैं। घर की रसोई में वास्तु दोष होने से महिलाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोईघर नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, इस दिशा में रसोई के कारण परिवार के सदस्यों को बीमारी, दुर्घटना, बच्चों की चिंता जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

आइए जानते हैं किचन से जुड़े वास्तु टिप्स

  • किचन में गैस स्टोव रखने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा में पत्थर की पटिया बनानी चाहिए। ताकि खाना बनाते समय गृहणी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे।
यह भी पढ़े :- 👇

Tijori Ke Upay : तिजोरी में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

  • बर्तन साफ ​​करने के लिए सिंक की व्यवस्था उत्तर-पूर्व दिशा में करना सबसे शुभ माना जाता है।
  • रसोईघर में प्रकाश व्यवस्था जैसे खिड़की या बल्ब पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • रसोईघर में रेफ्रिजरेटर को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
  • इंडक्शन-माइक्रोवेव आदि हमेशा दक्षिण पूर्व कोने में रखना चाहिए।
  • रसोई में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल आदि को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
  • रसोईघर के अंदर कभी भी मंदिर न बनाएं। इससे परिवार के किसी सदस्य को रक्त संबंधी बीमारी भी हो सकती है।
  • किचन और बाथरूम कभी भी एक सीधी रेखा में नहीं होने चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।
  • वास्तु दोष दूर करने के लिए रसोई के दरवाजे पर लाल क्रिस्टल लगाना चाहिए।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ