ज्योतिष/धर्म

मिट्टी से बनी ये चीजें चमका देंगी आपकी किस्मत, घर में होगी पैसों की बारिश

-: Vastu Tips For Home :-

पुराने समय में घर का अधिकतर सामान मिट्टी से बना होता था और मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुद्ध माना जाता था। खाने और पानी पीने के बर्तन भी मिट्टी के बने होते थे। अब घरों में स्टील और कांच के बर्तनों ने अपनी जगह बना ली है।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी चीजों को बहुत पवित्र माना जाता है। अलग-अलग तरह की मिट्टी की चीजें अलग-अलग तरह से घर में सकारात्मकता लाती हैं और किस्मत के सितारे भी चमकाती हैं।

वास्तु में माना जाता है कि घर में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी का घड़ा रखने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और हमेशा कृपा बनी रहती है। समृद्धि के लिए घड़े में पानी को उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि घर के अंदर कभी भी खाली घड़ा नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़े :-

घर में इन जगहों पर रखें ठाकुर जी की बांसुरी, बदल जाएगी आपकी किस्मत

वहीं ज्योतिष की दृष्टि से घर में मिट्टी का घड़ा या बर्तन रखने से बुध और चंद्रमा का अच्छा प्रभाव मिलता है। वहीं घड़े का पानी पीने से शरीर शुद्ध होता है। वहीं ज्योतिष की दृष्टि से घर में मिट्टी का घड़ा या बर्तन रखने से बुध और चंद्रमा का अच्छा प्रभाव मिलता है। वहीं घड़े का पानी पीने से शरीर शुद्ध होता है।

मिट्टी की मूर्ति – वास्तु में कहा गया है कि घर के उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी की मूर्तियां रखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। घर में मिट्टी की मूर्तियां रखने से आर्थिक तंगी नहीं होती है। घर के उत्तर पूर्व और दक्षिण दिशा में मिट्टी का सजावटी सामान रखना शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी की वस्तुएं सजाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

मिट्टी के दीपक- यदि आप मंदिर जाते हैं तो मिट्टी का दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। क्योंकि हिंदू धर्म में दीया जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ