Site icon avantikatimes

घर में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बिजनेस में मिलेगी तरक्की

Vastu dosha remedies for marriage

-: vastu tips at home :-

व्यक्ति अपने घर का खर्च चलाने के लिए दिनभर मेहनत करता है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसे अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। जीवन में असफलताओं का सामना करने का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप कुछ नियमों का पालन कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाने से आपको घर में ही बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

उत्तर-पूर्व दिशा को रखें साफ

मान्यताओं के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। यह दिशा विकास, सफलता, सुख और शांति के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, इसलिए इस दिशा को साफ रखना चाहिए। इसके अलावा घर में नल या छत पर किसी भी तरह का रिसाव नहीं होना चाहिए। इससे घर में पैसों की कमी हो सकती है।

पूजा स्थल की सही दिशा

यह भी पढ़े :-

घर की इस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा स्थल होना शुभ माना जाता है। पूजा के लिए यह दिशा काफी लाभकारी मानी जाती है।

वाटर फाउंटेन

घर की उत्तर दिशा में वाटर फाउंटेन लगाना शुभ माना जाता है। विकास और सफलता बढ़ाने के लिए इस दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिशा में बिना रोशनी के ही पानी का फव्वारा लगाएं।

सोने की दिशा का रखें ख्याल

बेडरूम में सोते समय हमेशा ध्यान रखें कि आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर हो। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी और आपकी मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी।

अलमारी की सही दिशा

घर में अलमारी या तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा में ही रखनी चाहिए। माना जाता है कि विकास और सफलता के लिए यह दिशा बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आप इस दिशा में तिजोरी बनवा सकते हैं।

ऑफिस की टेबल 

ऑफिस में लकड़ी का फर्नीचर और टेबल रखना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इससे आपके करियर में तरक्की होगी और सफलता के नए रास्ते भी खुलेंगे।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Exit mobile version