-: vastu tips :-
कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई बार पैसा हाथ में नहीं टिकता है। इसके अलावा पैसा हाथ में आने से पहले ही बहने लगता है. कहीं न कहीं इसका कारण घर में मौजूद वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तु दोष के कारण घर की समृद्धि और प्रगति में बाधा आने लगती है और घर में धन का आगमन रुक जाता है। ऐसे में आप घर में कुछ चीजों को बदलकर घर के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं। इससे घर पर धन के देवता कुबेर की कृपा होगी और घर में धन का आगमन होने लगेगा।
घर की इस दिशा में रखें पैसा
उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। इस दिशा में भगवान कुबेर का वास माना जाता है। ऐसे में आपको घर की उत्तर दिशा में पैसा या तिजोरी रखनी चाहिए। इसके अलावा तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुले, इससे भी घर में धन की वृद्धि होती है।
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
वास्तु मान्यताओं के अनुसार मनी प्लांट को अगर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े :- 👇
water fountain vastu home : वाटर फाउंटेन घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सौभाग्य भी लाएगा
साथ ही इसे हमेशा मिट्टी में ही लगाएं। इसके अलावा अगर आप घर में मनी प्लांट रखने जा रहे हैं तो इसे कांच की बोतल में रखें।
भगवान कुबेर की तस्वीर
भगवान कुबेर को धन का देवता भी माना जाता है। ऐसे में आपको भगवान कुबेर की तस्वीर उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। रोजाना कुबेर की पूजा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको धन की प्राप्ति भी होगी। इसके अलावा आप इस दिशा में कुबेर यंत्र भी स्थापित कर सकते हैं।
उत्तर दिशा साफ़ रखें
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखें। इस दिशा में कभी भी कूड़ा-कचरा जमा न होने दें। मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में कूड़ा फेंकने से घर में दरिद्रता आने लगती है।
क्रिस्टल पिरामिड
घर में क्रिस्टल पिरामिड रखना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे घर में रखने से आर्थिक दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आप पिरामिड को ऐसी जगह पर रख सकते हैं जहां घर के सभी सदस्य अधिक समय बिताते हों।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810