वास्तु के अनुसार जानिए घर में कहां लगानी चाहिए ‘घड़ी’

-: Vastu Tips :-
कहते हैं अगर इंसान की टाइमिंग अच्छी हो तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन यह कितना सच है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जी हां, समय अच्छा हो या बुरा, लेकिन अगर आप अपने घर में घड़ियों को सही दिशा में नहीं टांगते हैं, तो वे आपके अच्छे समय को भी बर्बाद कर सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है, अन्यथा घड़ी आपको नुकसान की ओर ले जाने में जरा भी देर नहीं लगाएगी।
अक्सर ऐसा होता है कि लोग घड़ी की खूबसूरती को देखकर ही उसकी दिशा तय कर लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा वास्तु को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में रखना चाहिए। दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में घड़ी किस दिशा में लगाएं ताकि आपका समय हमेशा अच्छा रहे।
ज्योतिष के अनुसार दक्षिण मुख सभी कार्यों के लिए अशुभ होता है। इसलिए घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसे दक्षिण यम की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से व्यक्ति का बुरा समय आता है। इसलिए अगर आपके घर में इस दिशा में घड़ी लगी है तो उसे तुरंत हटा दें।
यह भी पढ़े :- 👇
वहीं अगर फेंगशुई की बात करें तो इसके अनुसार अगर दक्षिण दिशा में घड़ी लगी हो तो यह काम के रास्ते में बाधाएं उत्पन्न करती है और इससे काम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दक्षिण दिशा से नकारात्मकता आती है, इसलिए इस दिशा को छोड़कर किसी भी दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है।
इसके अलावा घर के किसी भी दरवाजे पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। घर के मुख्य द्वार के ऊपर वाली दीवार पर घड़ी न लगाएं। इससे परिवार में परेशानी आती है।
इसके अलावा, यदि दीवार पर टंगी घड़ी काफी समय से बंद है तो उसे या तो ठीक करा लें या हटा दें। रुकी हुई घड़ियाँ जीवन में प्रगति को प्रभावित करती हैं। घड़ी रुकने का मतलब है आपका समय रुक जाना। आपको बता दें कि घर में कभी भी पुरानी, जंग लगी या खराब घड़ी न रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में प्रत्येक वस्तु का एक विशिष्ट स्थान होता है। यदि आप उस चीज़ को उसके स्थान पर नहीं रखते हैं, तो यह घर में अव्यवस्था पैदा करती है।
वास्तु के अनुसार, अगर आपके घर में दीवार पर लगी घड़ी गलत जगह या गलत दिशा में लगी है तो यह आपके लिए बुरा समय भी ला सकती है। वास्तु में उत्तर और पूर्व को विकास की दिशा माना जाता है। इसलिए यदि आप अपने घर में दीवार घड़ी लगाते हैं तो उसे उत्तर या पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगाएं। फिर देखिए आपका काम कैसा निकलता है।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481



