ज्योतिष/धर्म

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, पूरा दिन हो जाएगा खराब

-: vastu shastra morning :-

वास्तु हमारे जीवन और घर में अहम भूमिका निभाता है। इसके नियमों का पालन करने से ही हमारे परिवार में खुशियां आती हैं। लेकिन जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका हम पर बुरा असर पड़ता है। जैसे सुबह जल्दी उठकर कुछ ऐसी चीजों को देख लेना जो हमारे हर काम में बाधा डालती हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सुबह देखना वर्जित माना गया है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

सुबह आईना देखना

वास्तु कहता है कि रात को सोने के बाद सुबह आईने में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़े :-

बेडरूम से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना रुक सकती है आपकी तरक्की

सुबह परछाई देखना

वहीं सुबह जल्दी उठकर अपनी परछाई देखना भी वास्तु में वर्जित माना गया है। वास्तु कहता है कि परछाई देखने से व्यक्ति का मानसिक तनाव बढ़ता है और नकारात्मकता हावी होने लगती है। इसके अलावा सुबह के समय किसी जंगली जानवर की तस्वीर भी नहीं देखनी चाहिए।

झूठे बर्तन देखना

अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वो रात के खाने के बाद झूठे बर्तन इधर-उधर छोड़ देते हैं। जिसे वास्तु में सही नहीं माना जाता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति सुबह उठकर झूठे बर्तन देखता है तो तुरंत उस व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है। माना जाता है कि रात को रसोई में झूठे बर्तन छोड़ने से घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकने के लिए रात में ही झूठे बर्तन साफ ​​कर देने चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके काम में बाधाएं आएंगी।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ