ज्योतिष/धर्म

घर में लाएं ये 4 चीजें, होगी धन की वर्षा

-: vastu shastra money :-

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में लक्ष्मी का वास हो। उसे कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होती। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत के बाद पैसा आता तो है लेकिन ज्यादा दिनों तक पैसा टिक नहीं पाता। सारा पैसा खर्च में ही खत्म हो जाता है। इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष होता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वास्तु के अनुसार समृद्धि के लिए आपको घर में सिर्फ 4 चीजें रखनी चाहिए। जिससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

घर में मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। वहीं धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं।

यह भी पढ़े :-

घोड़ों के साथ-साथ इन पक्षियों की मूर्तियां घर में रखने से बदल सकती है आपकी किस्मत

इसलिए घर का खजाना उत्तर दिशा में रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। आपको बता दें कि कुबेर को आय देने वाला देवता माना जाता है। इसलिए दोनों देवताओं को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। धन में वृद्धि के लिए आप घर की उत्तर दिशा में कुबेर और माता लक्ष्मी की तस्वीर रख सकते हैं।

शंख

वास्तु के अनुसार घर में दो शंख रखने चाहिए। जिसमें से एक शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। वहीं दूसरे दक्षिणावर्ती शंख को बजाना चाहिए। मान्यता है कि इस शंख में माता लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना शंख बजाने से घर का माहौल अच्छा रहता है। इसके साथ ही पैसों की कभी कमी नहीं होती है।

नारियल

एकाक्षी नारियल को देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि एकाक्षी नारियल को पूजा घर में स्थापित कर नियमित रूप से इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी और समृद्धि आएगी।

बांसुरी

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए बांसुरी जरूर रखें। मान्यता है कि घर में सही दिशा में बांसुरी रखने से अधिक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और कई दोष दूर होते हैं। व्यापार और नौकरी में बढ़ोतरी के लिए बेडरूम के दरवाजे के दोनों तरफ बांसुरी टांगें।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ