ज्योतिष/धर्म

मंदिर में भूलकर भी न रखें ये धातु की मूर्ति, नहीं तो घर में बढ़ेगी नकारात्मकता

-: Vastu Shastra :-

हर भारतीय घर में एक मंदिर जरूर होता है। इन मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में स्थापित मूर्ति किस धातु की होनी चाहिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए। घर के मंदिर में गलत धातु की मूर्ति रखने से आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं, और इससे पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।

इस धातु की मूर्ति अशुभ होती है

घर के मंदिर में लोहे, एल्युमीनियम, स्टील की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इस तरह से बनी मूर्तियों की पूजा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ऐसी मूर्ति न रखें

घर के मंदिर में रखी मूर्तियां निर्धारित आकार की होनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पूजा घर में 9 इंच से अधिक ऊंची मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए, एवं घर में हमेशा छोटी मूर्तियां रखनी चाहिए।

ऐसी मूर्तियां शुभ होती हैं

घर के मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा तांबे की मूर्ति, पीतल की मूर्ति, सोने की मूर्ति बहुत शुभ मानी जाती है।

माना जाता है कि इन मूर्तियों की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। आप घर में सोने की मूर्तियां भी रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सोने की मूर्तियों की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

शनिदेव की पूजा के लिए ऐसे बर्तनों का प्रयोग करें

शनिदेव की पूजा में तांबे के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। तांबे को सूर्य धातु माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु हैं। इसलिए आप शनिदेव की पूजा में लोहे के बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं।


जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ