ज्योतिष/धर्म

Vastu Sastra : भूलकर भी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलती, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

-: Vastu Sastra :-

हर व्यक्ति अपने घर को साफ-सुथरा रखने के लिए रोजाना सफाई करता है। घर को सुचारू रूप से चलाने के लिए मरम्मत कार्य करता है, पेंट और सामान खरीदता है। इन सभी कोशिशों के बीच एक ऐसी चीज है जो घर को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाती है और वह है झाड़ू। अगर आप सपने में झाड़ू देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सपने में झाड़ू देखने का मतलब धन लाभ होता है। कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिशों के बाद भी घर में परेशानियां बनी रहती हैं। झाड़ू का गलत स्थान भी कई बार परेशानी का कारण बनता है। इससे घर की बरकत चली जाती है।

झाड़ू पर पैर न रखें

झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

किचन या बेडरूम में न रखें झाड़ू

झाड़ू को कभी भी किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।



झाड़ू लगाने का सही समय

सूर्योदय के बाद झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वहीं दूसरी ओर शाम के समय या उसके बाद झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

झाड़ू को नजर से दूर रखें

झाड़ू को हमेशा नजर से दूर रखना चाहिए। इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां लोगों का ध्यान न जाए।

इस दिशा में रखें झाड़ू

झाड़ू को कभी भी उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

नई झाड़ू कब खरीदें

शनिवार के दिन झाड़ू बदलना सबसे अच्छा होता है। पुरानी झाड़ू को फेंक दें और शनिवार के दिन नई झाड़ू खरीदें।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ