Site icon avantikatimes

मोर पंख से खुलेंगे किस्मत के ताले, घर में क्लेश और वास्तु दोष भी होंगे दूर

vastu dosh

-: vastu dosh :-

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। उन्हीं उपायों में से एक है मोर पंख। घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं, वहीं अगर इसे सही दिशा में रखा जाए तो घर में कभी धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा ये तरक्की में आने वाली बाधाओं को भी दूर करता है। लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार इसे किस दिशा में रखना चाहिए इसे लेकर नियम बताए गए हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि मोर पंख को किस दिशा में रखने से आपको लाभ मिलेगा।

धन लाभ होगा

इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है। सूर्य और इंद्र देव को पूर्व दिशा का स्वामी माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मोर पंख रखने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

घर में बरकत बनी रहेगी

यह भी पढ़े :-

बेडरूम से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना रुक सकती है आपकी तरक्की

वैसे तो मोर पंख को उत्तर पश्चिम दिशा में रखना शुभ नहीं माना जाता है लेकिन अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो आप इसे घर की इस दिशा में रख सकते हैं. इससे राहु का दोष भी दूर होगा और घर में बरकत आएगी.

छात्रों के लिए मोर पंख

बेहद खास रहेगा. अगर छात्र इसे अपनी किताब के बीच में या स्टडी टेबल पर रखते हैं तो इससे उनका मन पढ़ाई में लगने लगेगा.
लिविंग रूम में अगर आपके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता है तो आप घर की पूर्वी दीवार पर सात मोर पंख जरूर रखें. इससे मतभेद दूर होंगे और आपकी परेशानियां भी दूर होंगी.

दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी

अगर आपका दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है तो अपने पलंग पर दो मोर पंख रखें. इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और आपको परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी.

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Exit mobile version