Shivling puja tips in hindi : शिवलिंग की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना लग सकता है पाप!

-: Shivling puja tips in hindi :-
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान लाखों भक्त भगवान शिव से मनोकामना मांगने के लिए व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और मंदिरों में जाते हैं। इस साल सावन आज यानी 11 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है और 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा, इसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा।
सावन क्यों है खास?
सावन भगवान शिव को समर्पित महीना है। इस महीने में शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। हालांकि, भगवान शिव की पूजा जितनी सरल मानी जाती है, उससे जुड़े कई कठोर नियम भी हैं। अगर आप पूजा में कुछ गलतियां करते हैं तो पुण्य की जगह पाप के भागीदार बन सकते हैं।
शिवलिंग पर सिंदूर, मौली न चढ़ाएं
शिव एक तपस्वी और संत हैं। सिंदूर, मौली शिव को नहीं, बल्कि देवी-देवताओं के शक्ति स्वरूपों को अर्पित किए जाते हैं। इसलिए शिवलिंग पर इन चीजों का प्रयोग वर्जित है।
यह भी पढ़े :- घर की छत पर न रखें ये चीजें, देवी लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
टूटे हुए चावल न चढ़ाएं
पूजा में केवल अखंडित चावल ही चढ़ाना चाहिए। टूटे हुए या खंडित चावल को अशुद्ध माना जाता है और इसे चढ़ाने से पूजा में दोष लगता है। मांस या मदिरा का सेवन करने के बाद पूजा वर्जित है। अगर आपने मांस या मदिरा का सेवन किया है, तो शिवलिंग की पूजा न करें। ऐसा करना अशुद्ध माना जाता है और शिव पूजा में पूर्ण शुद्धता अनिवार्य है।
शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं
- तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है, लेकिन इसे शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव पूजा में तुलसी का प्रयोग शास्त्र विरुद्ध है।
- शंख से शिवलिंग पर जल न चढ़ाएं।
- पुराणों में उल्लेख है कि राक्षस शंखचूड़ के वध के बाद उसकी हड्डियों से शंख बनाया गया था। इसलिए शिव पूजा में शंख का प्रयोग विशेष रूप से वर्जित माना गया है।
- सावन में भगवान शिव की पूजा विशेष फल देती है, लेकिन तभी जब इसे नियमानुसार और पूरी श्रद्धा के साथ किया जाए। यदि आप ऊपर बताई गई 5 गलतियों से बचते हुए शिवलिंग की पूजा करते हैं, तो भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएंगे।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810



