Shajapur News: प्रभारी मंत्री का बड़ा बयान – पूर्व मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल ‘बेकार’, बोले: मोहन यादव आगे बढ़ा रहे पुराने काम

Shajapur News/ मनीष कुमार/ शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल को लेकर विवादित बयान दे दिया। मंत्री के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों का कार्यकाल जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर और उमा भारती के कार्यकाल को वह “बेकार” मानते हैं।
मंत्री कुशवाह ने आगे कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछली सरकारों के अधूरे और रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और प्रदेश को नई दिशा देने में जुटे हैं। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है।
Contents
यह भी पढ़े–
मध्यप्रदेश बजट 2026 : समृद्ध मध्यप्रदेश के लिये बनाएं अपनी पसंद का बजट : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
स्वास्थ्य विभाग पर उठा सवाल, जवाब देने से बचे मंत्री
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा भी उठाया। पत्रकारों का कहना था कि स्वास्थ्य महकमे में विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों को खुद अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
इस सवाल पर प्रभारी मंत्री ने सीधे जवाब देने से बचते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा- “पत्रकारों की अभी चाय-नाश्ता नहीं हुई है।”
इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।
बयान ने बढ़ाई सियासत की गर्मी
प्रभारी मंत्री के इस बयान ने न केवल पूर्व मुख्यमंत्रियों के समर्थकों को असहज किया है, बल्कि राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि इस बयान पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के अन्य नेताओं की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-




