सावन में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, भगवान शिव हो जाएंगे नाराज
-: Sawan 2025 :-
सावन हिंदू धर्म का पवित्र महीना है और यह भगवान शिव का भी प्रिय महीना है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग की पूजा करते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा भी शुरू होती है। मान्यता है कि इस पावन काल में शिव की पूजा करने से शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
आपको बता दें कि इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से यह महीना पूजा-पाठ और व्रत आदि के लिए बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस दौरान आपको रंगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कुछ रंग पूजा-पाठ और व्रत के लिए शुभ माने जाते हैं, वहीं कुछ रंगों से बचना चाहिए। भगवान शिव को कुछ रंग बेहद पसंद भी हैं, वहीं कुछ रंग शिव को क्रोधित भी करते हैं। तो जानिए सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के लिए कौन से रंग के कपड़े उपयोगी रहेंगे और किन रंगों से आपको बचना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सावन के महीने में शिव की पूजा करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सावन में तीन रंग ऐसे हैं जिन्हें पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि धार्मिक दृष्टि से इन रंगों
को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए शास्त्रों में भी इस दौरान इन रंगों को पहनने की मनाही है। आइए जानते हैं सावन के महीने में किन तीन रंगों से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े :-
Shivling puja tips in hindi : शिवलिंग की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना लग सकता है पाप!
सावन में काले, भूरे और खाकी रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। सिर्फ सावन ही नहीं बल्कि किसी भी धार्मिक उत्सव के दौरान इन रंगों से बचना चाहिए। ये रंग नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए सावन में इन रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से विशेष रूप से बचना चाहिए, वरना आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा।
इस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
सावन का महीना हरियाली और प्रकृति से जुड़ा है, जो जीवन में सुख, समृद्धि, ताजगी और खुशहाली लाता है। इस दौरान शुभ और सकारात्मक रंगों के कपड़े पहनने से मन में नई ऊर्जा और खुशी का संचार होता है। इस महीने में सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है। साथ ही, सफ़ेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक है। इसके अलावा, सावन में आप हरे और पीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810
Post Comment