जीवन शैली

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर का प्रयोग करें

-: Home Vastu :-

हमारे घर में मौजूद चीजें हमारे जीवन पर खास असर डालती हैं। घर में चीजों के रख-रखाव से लेकर पूजा-पाठ से जुड़ी चीजें हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने से परिवार की शांति और उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है। वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा जमा होने लगती है। ऐसे में हम कपूर के कुछ आसान उपाय अपनाकर घर के वास्तु दोष को ठीक कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति बनेगी मजबूत

घर या कार्यस्थल पर कपूर की तीन गोलियां और लौंग जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जीवन में अन्न और धन से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं।

दूर होंगे वास्तु दोष

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए सभी कमरों के कोने में 1-1 कपूर की टिक्की रखें। इससे वास्तु दोष दूर हो जाएगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।

यह भी पढ़े :- 👇

वास्तु शास्त्र के ये आसान नुस्खे आपके घर की परेशानियां दूर कर देंगे

अगर ये पिघल जाएं तो समझ लें कि वास्तु दोष दूर हो गया है। आप चाहें तो इसे दोबारा बदल सकते हैं या नया रख सकते हैं.

तनाव से मिलेगी मुक्ति

शास्त्रों के अनुसार घर में धूप-दीप या कपूर जलाने से मन शांत होता है। इस प्रकार यह तनाव दूर करने में मदद करता है। दरअसल, धूप-दीप की सुगंध वातावरण में व्याप्त रहती है, जो मन को शांत और प्रसन्न रखने में मदद करती है। साथ ही तनाव भी कम होता है. इसलिए पूजा घर में सुबह और शाम धूप, दीपक या कपूर जरूर जलाना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि

कपूर जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन में उन्नति और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। परिवार में सुख, आराम और शांति का वास होता है।

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना चांदी या पीतल की कटोरी में कपूर जलाना चाहिए। इसके अलावा शयनकक्ष की साफ-सफाई करें और कमरे में रोजाना कपूर जलाएं। इससे दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ